Shivpuri News: प्यार का वादा कर छुडवाया पति ,अब रजनी का लिवइन वाला पार्टनर हुआ फरार

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। करैरा के जुझाई गांव की एक महिला ने कलेक्टर को दिए आवेदन में अपने ही परिचित युवक पर बहला-फुसलाकर साथ रखने, शारीरिक संबंध बनाने और बाद में उसे व उसके बेटे को छोड़ देने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि करीब 15 दिन तक वह अपने बेटे के साथ करैरा में किराए के मकान में रही, लेकिन युवक अब उसे और उसके बच्चे को साथ रखने से इनकार कर अपने गांव चला गया।
महिला ने आरोप लगाया कि एक आईडी चलाने से मना करने पर उसे और उसके बेटे को धमकाया भी गया। अब प्यार, साथ और भरोसे के इस रिश्ते का अंत महिला के लिए न्याय की गुहार तक पहुंच गया है।

रजनी ने शिकायत में बताया कि जुझाई निवासी संजीव राजपूत उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ रखने के लिए ले गया था। महिला के अनुसार उसकी पहले शादी हो चुकी थी, लेकिन संजीव के कहने पर उसका तलाक हो गया। इसके बाद वह संजीव के साथ रहने लगी।

साथ रहने का वादा, फिर किनारा
महिला का आरोप है कि वह अपने बेटे अनिल के साथ पिछले करीब 15 दिनों से करैरा में किराए के मकान में रह रही थी। इस दौरान संजीव ने उसे और उसके बेटे को साथ रखने का भरोसा दिया, लेकिन अब वह अचानक दोनों को छोड़कर अपने गांव जुझाई स्थित माता-पिता के पास चला गया है।

रजनी का आरोप है कि अब संजीव उसे और उसके बच्चे को अपने साथ रखने से साफ इनकार कर रहा है। महिला ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया कि संजीव ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब उसे अपनाने से मना कर रहा है।

आईडी को लेकर भी विवाद और धमकी का आरोप
शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि संजीव उससे किसी आईडी को चलाने के लिए कह रहा था। रजनी के मुताबिक, उसने ऐसा करने से मना किया तो संजीव ने उसे और उसके बेटे को मारने की धमकी दी।

अब कलेक्टर से न्याय की गुहार
करीब 15 दिनों से बेटे के साथ करैरा में रह रही महिला ने अब प्रशासन के दरवाजे पर दस्तक दी है। उसने कलेक्टर को दिए आवेदन में पूरे मामले की जांच कराकर उसे न्याय दिलाने और उसके व उसके बेटे की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!