कोलारस। कोलारस में झोलाछाप इलाज का ऐसा कारनामा सामने आया है जहां प्रशासनिक सील भी बेअसर साबित हो रही है। पुराने थाने के सामने रज्जन उर्फ रंजन अधिकारी द्वारा संचालित कथित चांदसी क्लीनिक को 9 साल में तीन बार सील किया जा चुका है, फिर भी मरीजों की जान से खिलवाड़ जारी है।
आरोप है कि अब क्लीनिक से सटे घर में मरीज बुलाकर इलाज किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि रज्जन अधिकारी के पास इलाज करने की वैध डिग्री या पंजीयन ही नहीं है, फिर भी वह लंबे समय से क्लीनिक चला रहा है।
सील की कहानी
2017 में तक वही खेलः जनशिकायत पर तत्कालीन एसडीएम आरके पांडे के निर्देश पर मई 2017 में क्लीनिक सील हुआ। कुछ दिन बाद फिर खुल गया।
2020 में स्थानीय लोगों की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने सितंबर 2020 में दोबारा ताला लगाया, लेकिन इलाज बंद नहीं हुआ।
2026 में हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने तीसरी बार सील किया। शिकायत है कि सील के 10 दिन बाद ही क्लीनिक फिर खोल दिया गया और मरीज देखे जाने लगे। यानी सील लगती है,लेकिन रज्जन अधिकारी का धंधा चालू हो गया।
हमारे द्वारा मेडिकल स्टोर को सील किया गया था, क्लीनिक को नहीं। यदि संबंधित व्यक्ति द्वारा वहां मरीजों का उपचार किया जा रहा है तो यह गलत है। बिना अनुमति उपचार की इजाजत नहीं है। जांच कर कार्रवाई करेंगे।
डा संजय ऋषीश्वर, सीएमएचओ, शिवपुरी

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।