शिवपुरी। शिवपुरी की माटी से जन्म लेने वाली पत्रकारता ने पुलिस का एक नियम बदल दिया है। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने चंबल-ग्वालियर अंचल के 8 जिलों में इस नियम को 1 नवंबर से लागू कर दिया जाऐगा और यह 8 जिलो के प्रत्येक थानो पर लागू होगा। यह निमय मानवीयता और मानवता के आधार पर लिया गया है, अब मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों को बाहर से लाकर घरेलू नौकर या कृषि मजदूर बनाकर रखने वालों पर अब पुलिस सीधे कार्रवाई करेगी।
पुलिस मुख्यालय ने चंबल-ग्वालियर अंचल के 8 जिलों में मुक्ति अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान गुना के साथ ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर और अशोकनगर में चलेगा,यह इसलिए हुआ कि शिवपुरी शहर की माटी मे जन्मे और शिवपुरी मे पत्रकारता करने वाले पत्रकार अभिषेक शर्मा ने गुना जिले मे एक समाचार पत्र मे नौकरी के दौरान इस खबर की ग्राउंड जीरो पर जाकर रिर्पोटिंग की थी।
पत्रकार अभिषेक शर्मा ने बंधुआ मजदूरो की बेदना और सिस्टम की असफलता पर शब्दो मे उकेरा था। खबर का असर हुआ गुना के तत्कालिन कलेक्टर ने इस खबर को संज्ञान मे लेते हुए एक्शन लिया ओर प्रशासन की इस छापामार कार्यवाही मे एक दर्जन ऐसे बंधुआ मजदूरो को मुक्त कराया जो मानसिक रूप से बीमार थे।
भोपाल समाचार ने किया था इस खबर को शिवपुरी मे कबर
इन सभी बंधुओ मजदूरो को शिवपुरी के प्रभुजी आश्रम मे शिफ्ट किया गया था। भोपाल समाचार की जर्नलिस्ट कजल सिकरवार ने इस खबर को कवर किया था और प्रभुजी आश्रम मे आए इन इन सभी बंधुओ मजदूरो से बातचीत कैमरे के आगे की थी तो इसमे चौकाने वाले पहलू आए थे। इसमे से व्यक्ति प्राइवेट कंपनी मे जॉब करता था और उसे सडक से उठा लाए फिर उसको टॉर्चर किया गया और बधुंआ बनाकर खेतो मे मजदूरी कराई गई थी,खाने के उतना ही दिया जाता था जितने वह जिंदा रहगर काम कर सके।
इस वीडियो खबर मे सभी मुक्त कराए गए बंधुआ मजदूरो से बातचीत की थी,इसमे एक व्यक्ति पिछले 30 साल से बंधुआ था उसकी मानसिक स्थिती इतनी भी सही नही थी उससे सवाल कुछ पूछे जा रहे थे और वह जबाव भी कुछ दे रहा था। कुल मिलाकर यह सच्चाई समाने आई थी जो मानसिक रूप से बीमार लोग होते और अपने घर से भटक जाते थे उनको यह लोग सडक से उठाकर ले आते और अपने खेतो मे काम पर लगा देते थे,मानवीय संवेदनाए सिर्फ उतनी थी जितनी जानवरो के साथ होती है एक निश्चित समय पर दाना पीना दिया जाता था।
इस खबर मे एक पीछे से एक खबर यह मिली थी इस क्षेत्र के लोग अपनी बेटियो के दहेज मे ऐसे पकडे गए बंधुआ मजदूरो को दहेज भी नही देने से चूकते थे,भोपाल समाचार के इस वीडियो खबर को देश भर से कंमेट के रूप मे प्रतिक्रिया मिली थी। खबर मे इन मुक्त कराए गए मानसिक रूप से बीमार जिंदा बना दी गई लाशो को मानवीय दृष्टि को उठाया गया था। इस मामले में शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव द्वारा भी कलेक्टर से लेकर राष्ट्रपति तक शिकायत दर्ज कराई गई थी।
अब क्या हुआ,यह लागू कर दिया पुलिस ने नियम
पुलिस रेलवे स्टेशन, सड़क किनारे और अन्य जगहों से ऐसे लोगों को लाकर काम कराने वालों की जानकारी जुटाएगी, उन्हें मुक्त कराएगी और मानव उस्करी के तत्व मिलने पर केस दर्ज करेगी। खास बात यह है कि पीएचक्यू ने आदेश में गुना के मामले का हवाला देते हुए माना है कि पहले बीट प्रभारियों और बीट आरक्षकों को जानकारी जुटाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
स्पेशल डीजी अनिल कुमार द्वारा ग्वालियर व चंबल जोन आईजी को जारी किए पत्र में चांचौड़ा में पिछले साल दर्ज हुए प्रकरण का हवाला दिया है,बीते साल मीडिया ने गुना जिले के चांचौडा मे इस प्रकरण का खुलासा किया था।
श्रम विभाग का मामला कहकर नहीं बच सकेगी पुलिस
आदेश में स्पष्ट किया है कि मानव तस्करी के तत्व मिलने पर पुलिस यह कहकर कार्रवाई से पीछे नहीं हट सकती कि मामला श्रम विभाग से जुड़ा है। मानव तस्करी के मामलों में प्राथमिक जिम्मेदारी पुलिस की होगी, जबकि अन्य विभाग कार्रवाई में सहयोग करेंगे। स्पेशल डीजी ने कहा है कि ऐसे मामलों में लोगों को बंधक बनाकर घरेलू या कृषि काम कराया जाना बीएनएस की मानव तस्करी संबंधी धाराओं के दायरे में आ सकता है। सूचना मिलने के बाद कार्रवाई नहीं करने वाले अधिकारी के खिलाफ बीएनएस की धारा 199 (सी) के तहत कार्रवाई की स्थिति बन सकती है।
अब थाना प्रभारी की जिम्मेदारी
थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को बंधुआ बनाकर रखने का मामला मिला तो जिम्मेदारी तय होगी। एसपी को हर माह कार्रवाई को रिपोर्ट भेजनी होगी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। यूनिट का सीयूजी और वॉट्सएप नंबर भी सार्वजनिक किया जाएगा।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।