शिवपुरी, निशा की लवस्टोरी का खौफनाक अंत, जिसके लिए जग छोडा, उसने छत से फैक दिया

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के करैरा थाने मे की गई एक एफआईआर मे विवाहित महिला की दहेज मृत्यु (Dowry Death) की धाराए आरोपी के खिलाफ जुड चुकी है,लेकिन पूरे प्रकरण मे एक धोखे वाली लवस्टोरी का सीन निकलकर भी सामने आया है।
मृतिका ने जिसके लिए इस जग मे सब को छोडा उसने ही उसे शादी के मात्र 9 महिने बाद छत से धक्का दे कर मार दिया वह भी एक बाइक के लिए,करैरा थाना क्षेत्र मे जुडा यह मामला अब चर्चा का विषय बन चुका हैं। 

करैरा थाना सीमा मे रहने वाले ग्राम जुझाई मे रहने वाले महेन्द्र पुत्र जगदीश जाटव ने 23 साल की निशा से ओरछा मे लवमैरिज की थी।  शादी के 2-3 माह बाद महेन्द्र दहेज में बाइक मांगने लगा,बीते 27 सितंबर को निशा संदिग्ध परिस्थितयो मे छत से गिरकर घायल हो गई थी,उसे इलाज के ​लिए ग्वायिलर भर्ती किया गया था। 1 अक्टूबर को निशा की मौत हो गई।

मर्ग जांच में करैरा एसडीओपी ने मृतका के पिता काशीराम जाटव, मां हरकुंवर जाटव के बयान दर्ज किए। माता-पिता ने बताया कि निशा ने ग्राम जुझाई निवासी महेंद्र, पुत्र जगदीश जाटव, से ओरछा मंदिर में माला पहनाकर शादी की थी। शादी के 3-4 माह बाद महेंद्र बाइक की मांग करने लगा। मांग पूरी नहीं हुई। महेंद्र ने मारपीट शुरू की। प्रताड़ित करने लगा। 

27 सितंबर को फिर मारपीट की। निशा को छत से नीचे पटक दिया। इलाज के दौरान 1 अक्टूबर को मौत हो गई। माता-पिता के बयानों के आधार पर करैरा थाना पुलिस ने महेंद्र जाटव के खिलाफ बीएनएस की धारा 80(2), 85 के तहत केस दर्ज किया। दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 भी लगाई गई।


अब महेन्द्र जाटव पर दर्ज हुए मामले मे लगी धाराओ का अर्थ भी जाने 
बीएनएस की धारा 80(2) – दहेज मृत्यु (Dowry Death)
अर्थ: यह धारा पुराने कानून की IPC धारा 304B का स्थान लेती है। यदि किसी विवाहित महिला की मौत शादी के 7 साल के भीतर जलने, चोट लगने या किसी अन्य असामान्य (संदिग्ध) तरीके से होती है, और यह साबित होता है कि मौत से कुछ समय पहले उसके पति या ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया था, तो इसे दहेज हत्या माना जाता है। 

सजा (धारा 80(2)): इसमें न्यूनतम 7 साल की जेल होती है, जिसे बढ़ाकर आजीवन कारावास (Life Imprisonment) तक किया जा सकता है, साथ ही जुर्माना भी लग सकता है।

अपराध की प्रकृति: यह एक संज्ञेय (Cognizable - पुलिस बिना वारंट के गिरफ्तार कर सकती है), गैर-जमानती (Non-bailable) और सत्र न्यायालय (Sessions Court) द्वारा विचारणीय गंभीर अपराध है।

बीएनएस की धारा 85 – पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता (Cruelty)
अर्थ: यह धारा पुराने कानून की IPC धारा 498A के बराबर है। इसके तहत पति या उसके परिवार द्वारा महिला के साथ ऐसा मानसिक या शारीरिक उत्पीड़न या क्रूरता करना शामिल है, जो उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करे या उसके शरीर/स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुँचाए, या जब दहेज की गैरकानूनी मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाए।

सजा: इसमें 3 साल तक की कैद और जुर्माने का प्रावधान है।
अपराध की प्रकृति: यह भी संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध है।

दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 (Dowry Prohibition Act) की धारा 3 और 4
धारा 3 (दहेज लेना या देना): दहेज का लेन-देन करने या इसके लिए उकसाने पर कम से कम 5 साल की कैद और 15,000 रुपये या दहेज की रकम के मूल्य के बराबर (जो भी अधिक हो) जुर्माना हो सकता है।

धारा 4 (दहेज की मांग करना): सीधे तौर पर वधू या वर के माता-पिता/संबंद्ध1 से दहेज की मांग करने पर न्यूनतम 6 महीने से लेकर 2 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!