शिवपुरी। शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एनएच-46 पर कलोथरा गांव के पास एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन सवार 35 साल के हेल्पर की मौत हो गई। चालक फरार है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गुड़ से भरा वाहन (MP 33 G 7642) मुरैना से शिवपुरी आ रहा था। कलोथरा गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलटा। केबिन क्षतिग्रस्त होने से हेल्पर अंदर फंस गया।
सूचना पर सुभाषपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से फंसे युवक को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज शिवपुरी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। मृतक 35 वर्षीय पूरन जाटव (निवासी करमाज कला, थाना सिरसौद) था, जो वाहन पर हेल्पर था। वाहन इंद्रजीत चावला का है। शुरुआती जानकारी में हादसे की वजह चालक को नींद का झोंका आना है।पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है, दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।