Shivpuri News: कोलारस के पारागढ मे दिखा तेंदुआ, वीडियो हुआ वायरल

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

कोलारस। शिवपुरी के कोलारस इलाके के पारागढ़ गांव में एक तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में डर है। गांव से गुजर रहे एक ट्रैक्टर चालक की नजर सड़क किनारे पेड़ के नीचे खड़े तेंदुए पर पड़ी। अचानक तेंदुआ दिखाई देने पर चालक घबरा गया, लेकिन उसने हिम्मत करके अपने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

ट्रैक्टर चालक ने बनाया वीडियो
ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुआ कुछ देर तक पेड़ के नीचे खड़ा दिखाई दिया। ट्रैक्टर चालक ने दूर से ही उसका वीडियो बनाया। बाद में इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो सामने आने के बाद आसपास के गांवों में भी तेंदुए को लेकर बात होने लगी है।

आसपास के गांवों में भी तेंदुए की चर्चा
इस समय खेतों में फसल कटाई चल रही है। किसान दिन और रात दोनों समय खेतों पर आ-जा रहे हैं। ऐसे में गांव के पास तेंदुआ दिखने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय खेतों पर जाते हुए अब जंगली जानवर के हमले का डर सता रहा है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!