शिवपुरी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (उपसंभाग शिवपुरी ग्रामीण) द्वारा ग्रामीण अंचल में जरूरी रखरखाव और सुधार कार्य के चलते मंगलवार, 6 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कंपनी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कार्य को सुरक्षित और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रखा जाएगा।
विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि इस 2 घंटे के शटडाउन के दौरान 33 के.व्ही. रातौर फीडर और 33 के.व्ही. भैंसाना फीडर से जुड़े क्षेत्र पूरी तरह प्रभावित रहेंगे।
ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित
रातौर उपकेन्द्र: 33/11 के.व्ही. रातौर एवं लालगढ़ सब-स्टेशन से जुड़े सभी ग्रामीण इलाके।
भैंसाना उपकेन्द्र: 33/11 के.व्ही. भैंसाना एवं झिरी सब-स्टेशन से जुड़े समस्त गांव और मजरे।
विद्युत कंपनी ने प्रभावित क्षेत्र के उपभोक्ताओं और ग्रामीणों से अपील की है कि वे बिजली बंद रहने की अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि कटौती के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।