शिवुपरी,पुलिस की डायरी में आवारा निकला BJP विधायक का बेटा

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। सत्ता की धमक और कानून से खिलवाड और पुलिस की डायरी से एक दिलचस्प मामला ग्वालियर के अपर सेशन नयायालय से सामने आया हैं,हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधिक मामले मे पिछले 2 साल से न्यायालय की आंखो मे धूल झोंक रहे पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र दिनेश लोधी के खिलाफ अपर सेशन न्यायाधीश कपिल सोनी की अदालत ने अब स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। सबसे ज्यादा चर्चा पुलिस की उस रिपोर्ट की है, जिसमें विधायक के बेटे को साफ तौर पर आवारा करार दिया गया है।

लाल स्याही से दर्ज हुआ फरार
लगातार तारीखों पर गायब रहने से नाराज कोर्ट ने अब सख्त रुख अपना लिया है। न्यायाधीश ने आदेश दिया है कि केस की फाइल के मुख्य पृष्ठ पर लाल स्याही से आरोपी का नाम फरार लिखा जाए। इसके साथ ही सख्त हिदायत दी गई है कि केस का रिकॉर्ड और जब्त की गई संपत्ति किसी भी हाल में नष्ट नहीं की जाएगी, जो इस बात का इशारा है कि जल्द ही कुर्की जैसी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

पुलिस रिपोर्ट: आवारा है, दोस्तों संग घूमता रहता है
इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस की तस्दीक रिपोर्ट ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। पुरानी छावनी थाने के प्रधान आरक्षक रघुवीर सिंह ने वारंट तामीली को लेकर कोर्ट में जो रिपोर्ट पेश की, उसके मुताबिक दिनेश लोधी आवारा किस्म का इंसान है। वह ज्यादातर समय अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमता रहता है या पिछोर चला जाता है। अपने पैतृक गांव जलालपुर में भी वह महीनों में केवल एकाध बार कुछ मिनटों के लिए ही शक्ल दिखाता है। कोर्ट ने इस रिपोर्ट के आधार पर माना कि आरोपी जानबूझकर कानून से भाग रहा है।

2 साल से चल रहा था हाजिरी माफी का खेल
दिनेश लोधी का कानून से भागने का यह खेल पिछले दो साल से चल रहा था। वह अंतिम बार 22 जुलाई 2024 को व्यक्तिगत रूप से अदालत में हाजिर हुआ था। उसके बाद 23 अगस्त 2024 से लेकर 16 मार्च 2026 तक की दर्जनों पेशियां निकल गईं, लेकिन वह कोर्ट नहीं पहुंचा। हर बार वकीलों के जरिए हाजिरी माफी का आवेदन लगाकर वह बचता रहा, लेकिन लगातार अनुपस्थिति को देखते हुए आखिरकार 17 अप्रैल को कोर्ट के सब्र का पैमाना छलक गया और अब विधायक पुत्र पर सीधे गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!