शिवपुरी मे खेतो मे फसल कटाई के लिए कम्बाईन हार्वेस्टर संचालकों के लिए गाइड लाइन जारी

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। धान, सोयाबीन, मक्का एवं अन्य खरीफ फसलों की कटाई का कार्य प्रारंभ हो चुका है। कुछ कृषकों द्वारा विशेषकर धान, सोयाबीन, मक्का फसल की कटाई कम्बाईन हार्वेस्टर यंत्र से कराई जाती है एवं कटाई उपरांत शेष पराली/नरवाई को आग लगाकर जलाया जाता है।
इससे वातावरण प्रदूषित होता है, आसपास आगजनी से कृषकों की फसलें तथा जान-माल की हानि होती है, साथ ही भूमि के लाभदायक मित्र कीट नष्ट होते हैं और भूमि की उर्वरा शक्ति को नुकसान पहुँचता है।कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा जिले में फसलों की कटाई के बाद बचे अवशेषों (नरवाई/पराली) को जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

 उल्लंघन पर लगेगा अर्थदंड, एफआईआर के सख्त निर्देश
 जिले की सीमांतर्गत कोई भी कृषक फसल कटाई के उपरांत शेष नरवाई को खेत में नहीं जला सकेगा। आदेश का उल्लंघन कर पराली जलाने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं पर उपखंड मजिस्ट्रेट द्वारा पर्यावरण मुआवजा अधिरोपित किया जाएगा। जिसमें 02 एकड़ या उससे कम भूमि धारकों से 2,500 रुपये प्रति घटना, 02 एकड़ से अधिक लेकिन 05 एकड़ से कम भूमि धारकों से 5,000 रुपये प्रति घटना तथा 05 एकड़ से अधिक भूमि धारकों से 15,000 रुपये प्रति घटना रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 के तहत पुलिस प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।

कम्बाईन हार्वेस्टर संचालकों के लिए स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम अनिवार्य
इस संबंध में कृषि विभाग के उपसंचालक मुनेश कुमार शाक्य ने बताया कि कम्बाईन हार्वेस्टर संचालकों को मशीन के साथ स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम या स्ट्रा-रीपर का उपयोग करना अनिवार्य होगा, जिससे फसल अवशेषों का मौके पर ही भूसे के रूप में निपटान किया जा सके। हार्वेस्टर चालकों को फसल कटाई प्रारंभ करने से पूर्व सहायक कृषि यंत्री कार्यालय शिवपुरी में अनिवार्य रूप से पंजीयन कराना होगा।

 बिना एसएमएस या स्ट्रा-रीपर के हार्वेस्टर चलाने पर जिला परिवहन अधिकारी द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। हार्वेस्टर संचालकों को चिंगारी से आगजनी रोकने हेतु अग्निशमन संयंत्रों के साथ-साथ पानी एवं रेत की व्यवस्था रखनी होगी। यदि कोई कृषक बिना स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम के कटाई का दबाव बनाता है, तो हार्वेस्टर चालक इसकी सूचना तत्काल स्थानीय ग्राम पंचायत निगरानी समिति या थाना प्रभारी को देंगे।

निगरानी हेतु दलों का गठन और हार्वेस्टर संचालकों को सख्त निर्देश
जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशानुसार जिला स्तरीय, विकासखंड स्तरीय तथा ग्राम स्तरीय दलों का गठन किया गया है। गठित दलों द्वारा कम्बाईन हार्वेस्टर यंत्र से कटाई उपरांत पराली/नरवाई जलाने वाले कृषकों की लगातार निगरानी की जाएगी। यदि पराली/नरवाई जलाने की घटना घटित होती है, तो दलों द्वारा त्वरित कार्रवाई के लिए सूचित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, बिना स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम के कम्बाईन हार्वेस्टर से फसल की कटाई करने वाले कम्बाईन हार्वेस्टर संचालकों एवं मालिकों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!