​खबर का असर,शिवपुरी शहर मे भौकाल दिखाने वालो ने थाने मे जोड हाथ और मांगी माफी,पढिए मामला

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी शहर में गरबा महोत्सव की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं, लेकिन इस उत्साह के बीच कुछ लोगों को अपना 'भौकाल' दिखाना खासा महंगा पड़ गया। गुरुवार शाम को शहर की सड़कों पर उस वक्त एक हैरान करने वाला नजारा दिखा, जब एक निजी होटल के गरबा कार्यक्रम का प्रचार करने के लिए 5 कारो की छत पर लडकियो को बिठालकर गरवा का प्रमोशन कर रहे थे। 

वायरल वीडियो से खुली पोल, सीधे पुलिस को थी चुनौती
शिवपुरी समाचार की टीम ने देखा की कस्टम गेट से शुरू हुआ यह काफिला शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ कोतवाली थाने के सामने से भी शान से गुजरा। प्रचार के नाम पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का इस दृश्य को अपने कैमरो मे कैद किया और खबर बनाकर वायरल कर दिया। हैरानी की बात यह है कि शहर में इन दिनों यातायात नियमों का पालन कराने के लिए बकायदा पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान चल रहा है। ऐसे में खुलेआम कारों की छतों पर बैठकर स्टंटबाजी करना सीधे-सीधे पुलिस प्रशासन को चुनौती देने जैसा था।

SP के एक्शन से उड़े होश, कटा 30 हजार का चालान
वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक (SP) ने मामले पर सख्त संज्ञान लिया। उनके कड़े निर्देश के बाद पुलिस की टीम हरकत में आई और वीडियो में नजर आ रही कारों के नंबर ट्रेस किए गए। शुक्रवार को कोतवाली और यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 6 कारों की पहचान की और उनके मालिकों को सीधे यातायात थाने तलब कर लिया। जब पुलिस का डंडा चला, तो सारा गरबा प्रमोशन धरा का धरा रह गया। शिवपुरी यातायात प्रभारी रणवीर सिंह ने यातायात पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट का डंडा चलाते हुए छह कारों पर 5-5 हजार रुपए का भारी-भरकम जुर्माना लगाया, जिससे कुल 30 हजार रुपए की वसूली की गई।

थाने में जोड़े हाथ, मांगी माफी
जिन वाहन मालिकों ने कल अपनी कारों की छतों पर सवारियां बिठाकर शहर में रुतबा दिखाया था, वे थाने पहुंचते ही अपनी गलती पर पछताते नजर आए। सभी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुलिस से हाथ जोड़कर माफी मांगी। उन्होंने वादा किया कि भविष्य में वे कभी भी इस तरह से अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नहीं करेंगे। पुलिस ने सख्त हिदायत देते हुए उन्हें भविष्य के लिए चेतावनी देकर छोड़ दिया है। इस कार्रवाई ने शहर के उन लोगों को कड़ा संदेश दिया है जो त्योहारों की आड़ में सड़कों पर मनमानी करते हैं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!