शिवपुरी। शिवपुरी जिले के करैरा पुलिस ने करैरा थाना पुलिस ने 8 अक्टूबर को पीड़िता की शिकायत पर अपराध क्रमांक 706/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 (शादी का झांसा देकर यौन शोषण) के तहत मामला दर्ज किया,पुलिस ने इस रेपिस्ट को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे प्रकरण की पीछे की कहानी मे आरोपी का लवगेम निकलकर सामने आया है। आरोपी के लवगेम मे पहले उसने स्वयं उसे इस्तेमाल किया और फिर पब्लिक मे परोसने का प्रयास किया है।
घटना शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र की है। करैरा थाना सीमा मे पीड़िता के अनुसार, जुझाई गांव के रहने वाले संजीव राजपूत (पुत्र हरभान राजपूत) ने उसे अपने प्यार के झूठे जाल में फंसाया था। संजीव के बहकावे में आकर महिला ने अपना पहला घर छोड़ दिया और अपने पति से उसका तलाक हो गया। महिला को लगा कि संजीव उसके साथ जीवन बिताएगा, लेकिन उसे इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वह एक ऐसे शख्स के चंगुल में फंस चुकी है जिसकी नजर केवल उसके शरीर और उससे होने वाली काली कमाई पर थी।
किराए के कमरे में शोषण और फिर अश्लील मांग
16 सितंबर से आरोपी संजीव महिला को करैरा में एक किराए के मकान में रखकर शादी का झांसा देता रहा और लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। कुछ समय बाद जब संजीव की शारीरिक वासना पूरी हो गई, तो उसने महिला को साथ रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने अपनी साजिश का दूसरा और सबसे घिनौना हिस्सा शुरू किया। संजीव ने महिला पर एक विशेष आईडी चलाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया, जिसका इस्तेमाल अश्लील गतिविधियों और ब्लैकमेलिंग के जरिए पैसा कमाने के लिए किया जाना था।
इनकार करने पर दी मौत की धमकी
जब पीड़िता ने आरोपी की इस गंदी मांग को मानने से साफ इनकार कर दिया और इस गैरकानूनी काम का हिस्सा बनने से मना कर दिया, तो संजीव आगबबूला हो गया। उसने महिला को अकेला छोड़ दिया और अपने गांव जुझाई चला गया। जाते-जाते उसने महिला और उसके मासूम बेटे को जान से मारने की खौफनाक धमकी भी दी।
जनसुनवाई में पहुंची पीड़िता, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अपने साथ हुए इस भयानक धोखे और शोषण के बाद, इंसाफ की आस में पीड़िता अपने छोटे से बेटे को लेकर शिवपुरी कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंची और अपनी दर्दनाक आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हरकत में आई। करैरा थाना पुलिस ने 8 अक्टूबर को पीड़िता की शिकायत पर अपराध क्रमांक 706/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 (शादी का झांसा देकर यौन शोषण) के तहत मामला दर्ज किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अगले ही दिन 9 अक्टूबर को आरोपी संजीव राजपूत को उसके गांव जुझाई से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।