शिवपुरी जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के सिलपुरा गांव में 35 साल के पदम सिंह कुशवाह की सांप के डसने से मौत हो गई। वह अपने घर में सो रहे थे। उसी समय जहरीले सांप ने उनकी पीठ पर काट लिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए। लेकिन उनकी जान नहीं बची।
पदम सिंह छह बहनों के इकलौते भाई थे। उनकी मौत से परिवार पर दुख का माहौल है। पदम सिंह खेती-किसानी कर अपने परिवार का गुजारा करते थे। सोमवार सुबह करीब 5 बजे यह घटना हुई।
अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
पदम सिंह को खनियांधाना स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पदम सिंह की पत्नी करीब पांच साल पहले उन्हें छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से वह अपने बेटे और बेटी की परवरिश अकेले ही कर रहे थे। अब पिता की मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले में जांच कर रही है।
%20(37).webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।