शिवपुरी, घर से मजदूर लेने निकले फेरन सिंह की मौत, पढिए मामला

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

कोलारस शिवपुरी। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना सीमा मे एक बाइक सवार की रोड एक्सीडेंट में मौत होने की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने खेत मे खडी फसल की कटाई कराने के लिए मजदूर लेने घर से निकला था। रास्ते ​मे किसी वाहन ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। 

 हादसे के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए कोलारस स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बैंटरा गांव निवासी फेरन धाकड़ (पुत्र नत्थू राम धाकड़) के रूप में हुई है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, फेरन अपने खेत में मक्के की फसल की कटाई करवाना चाहता था। इसी काम के लिए मजदूर तलाशने वह सिंघराई गांव गया हुआ था। मंगलवार को जब वह सिंघराई से अपने गांव बैंटरा लौट रहा था, तभी रास्ते में यह दुखद हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन व उसके चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!