सरस्वती विद्यापीठ के छात्रों ने जाना अध्यात्म और परिवहन का महत्व, 3 दिवसीय शिविर संपन्न

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। विद्या भारती मध्य भारत प्रांत की योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास की दृष्टि से सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय, शिवपुरी के कक्षा नवमी के चयनित भैयाओं के लिए आयोजित त्रिदिवसीय दिशा-बोध शिविर का समापन सिद्ध देवस्थान श्री मंशापूर्ण मंदिर में हुआ। समापन सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि महंत श्री सुमित शर्मा एवं शिविर संयोजक श्री प्रयाग नारायण शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि महंत श्री सुमित शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में दिशा-बोध शिविर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। श्रेष्ठ व्यक्तित्व से ही श्रेष्ठ नागरिक का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पुस्तकीय शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करना भी नितांत आवश्यक है। जीवन में व्यवहार-कुशलता और व्यावहारिक ज्ञान का विशेष महत्व है। इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों को जीवन की वास्तविक परिस्थितियों को समझने तथा उनमें उचित व्यवहार करने की प्रेरणा देते हैं।

शिविर संयोजक श्री प्रयाग नारायण शर्मा ने शिविर की भूमिका एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में ऐसे आयोजनों की उपयोगिता बताई।

शिविर के अंतर्गत सभी भैया आचार्यों के मार्गदर्शन में परमहंस आश्रम एवं जिला परिवहन कार्यालय पहुँचे, जहाँ उन्होंने आध्यात्मिक जीवन तथा परिवहन व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। विद्यार्थियों ने शिविर के दौरान दिए गए परियोजना कार्यों के आधार पर अपने अनुभव भी साझा किए।

शिविर में विद्यार्थियों के शारीरिक, बौद्धिक एवं व्यक्तित्व विकास को ध्यान में रखते हुए व्यायाम, योग, भाषण, अनुभव लेखन तथा श्रम-साधना जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस त्रिदिवसीय शिविर में विद्यालय के चयनित 25 भैयाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री अरविंद सविता ने किया। अंत में उन्होंने सभी अतिथियों, आचार्यों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!