शिवपुरी,रेलवे सुविधा संघर्ष समिति की मांग पर लिखा सिंधिया ने रेल मंत्री को आग्रह पत्र,पढिए

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। रेलवे सुविधा संघर्ष समिति के द्धवारा दिए गए सुविधा मांग पत्र को शिवपुरी-गुना के सासंद और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सज्ञान मे लेते हुए सिंधिया ने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर भेज गए मांग पत्र पर तत्काल और सार्थक पहल करने का आग्रह किया है।
इस मांग पत्र मे शिवपुरी जिले के बदरवास और आसपास के क्षेत्रो के लिए रेल सुविधाओ के विस्तार की एक कार्ययोजना है,इन मांगो को पूरा होने से  क्षेत्र के लोगों को न सिर्फ धार्मिक और व्यापारिक यात्राओं में सहूलियत मिलेगी, बल्कि दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों तक कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

समिति के गोविंद अवस्थी ने बताया कि बदरवास और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार और धार्मिक यात्राओं के लिए दूसरे शहरों में जाते हैं। ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी होने से उन्हें आवागमन में सुविधा मिल सकती है।  स्टेशन पर उज्जैनी एक्सप्रेस, झांसी-बांद्रा एक्सप्रेस, लक्ष्मीबाई नगर इंदौर-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, ग्वालियर-बेंगलुरु एक्सप्रेस और अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की गई है। इससे यात्रियों को उज्जैन, हरिद्वार, मथुरा-वृंदावन और अमृतसर जैसे धार्मिक स्थलों के साथ दिल्ली, मुंबई,इंदौर और बेंगलुरु जैसे शहरों तक पहुंचने में सुविधा मिल सकेगी। 

समिति ने स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करने, दूसरा प्लेटफॉर्म और फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग उठाई है। इसके अलावा धूप और बारिश से बचाव के लिए प्लेटफॉर्म पर लंबे टीनशेड लगाने का आग्रह किया है। समिति का कहना है कि फुट ओवरब्रिज बनने से यात्रियों को रेलवे ट्रैक पार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आवागमन अधिक सुरक्षित होगा स्टेशन पर टिकट रिजर्वेशन काउंटर, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की आउटपोस्ट और ट्रेनों की जानकारी के लिए कोच डिस्प्ले बोर्ड लगाने की मांग भी की गई है। व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए रैक प्वाइंट विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया है।

समिति ने गुना, अशोकनगर या रुठियाई से ग्वालियर के बीच मेमू ट्रेन चलाने की मांग की है। इसके साथ इंदौर-ऊना हिमाचल एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने तथा उधना-बनारस एक्सप्रेस और ग्वालियर-दौंड एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाकर सप्ताह में तीन से चार दिन करने का आग्रह किया है। सिंधिया के पत्र के बाद समिति को उम्मीद है कि रेलवे मंत्रालय इन मांगों पर विचार कर बदरवास और आसपास के यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाएगा।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!