Shivpuri News: रावण का जलता हुआ पुतला फैका तो युवक ने करा दी थाने मे FIR, पढिए मामला

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

भौंती / पिछोर। शिवपुरी जिल के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना निवासी एक युवक ने 3 लोगो पर रावण के जलते हुए पु​तले पर हुए विवाद मे थाने मे एफआईआर तक कटवा दी है। युवक ने भौती थाने मे इस विवाद को लेकर आवेदन दिया था। युवक का आरोप था कि जलते हुए पु​तले को बीच सडक पर फैक दिया गया जिससे उसमे आग लग गई होती।  पुतले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधायक प्रीतम लोधी के पोस्टर लगे हुए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।

बाइक के सामने फेंका जलता पुतला
पुलिस को दिए आवेदन में राधाकृष्ण मोहल्ला, भौंती निवासी अवधेश बंशकार ने बताया कि 20 अक्टूबर की शाम वह अपने परिचित लक्ष्मण सिंह लोधी की बाइक (एमपी 33 जेडएम 0437) से अपनी मां को गणेशखेड़ा छोड़कर वापस भौंती लौट रहा था। शाम करीब 6 से 6:30 बजे के बीच जब वह मनपुरा चौराहे पर बस स्टैंड के सामने से गुजर रहा था, तभी मुन्नालाल कुशवाहा, दिनेश सगर, उमेश कछबारे और दो अन्य लोगों ने घास-फूस से बने एक पुतले पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

पुतले की आग से पैंट जली, पैर में हुई जलन
फरियादी के मुताबिक, आग लगाने के बाद आरोपियों ने जलता हुआ पुतला लापरवाही से उसकी बाइक के सामने सड़क पर फेंक दिया, जिससे उसका रास्ता रुक गया। जलते पुतले की चपेट में आने से उसकी पैंट नीचे से जल गई और पैर में जलन होने लगी। अवधेश का आरोप है कि जब उसने इस तरह पुतला फेंकने का विरोध किया तो दिनेश सगर ने उसके साथ गाली-गलौज की, जबकि उमेश कछबारे और मुन्नालाल कुशवाहा ने उसे वहां से तुरंत चले जाने को कहा और ऐसा न करने पर जान से खत्म करने की धमकी दी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!