शिवपुरी। शिवपुरी के करौंदी इलाके में शुक्रवार रात 40 वर्षीय महिला रीना गौड़ ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति बीमार भतीजे को लेकर मेडिकल कॉलेज गया था। महिला की मौत के बाद मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं, जबकि पति ने घर में अपनी मां और पत्नी के बीच अनबन होने की बात कही है। फिलहाल फिजिकल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
लखन गौड़ ने बताया कि भतीजे की तबीयत खराब होने पर वह अपनी भाभी के साथ मेडिकल कॉलेज गए थे। इसी दौरान रीना ने घर पर फांसी लगा ली। उन्हें घटना की जानकारी अपनी मां से मिली। लखन के मुताबिक, परिवार में वही अकेले कमाने वाले हैं।
पति ने बताया- मां से होती थी अनबन
लखन ने बताया कि रीना और उनकी मां के बीच अक्सर अनबन रहती थी, जिससे घर में विवाद होता था। वहीं, मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर रीना को परेशान करने के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों की पुष्टि होना बाकी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
फिजिकल थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के अनुसार, परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।