शिवपुरी शहर के देहात थाना सीमा मे स्थित जवाहर कालोनी क्षेत्र में निवासरत एक युवती ने मंगलवार की दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका की मां ने एक युवक पर उसे प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए उसे बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल पुलिस ने मृतिका का पीएम करवा कर मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जवाहर कालोनी निवासी निशा पुत्री मेहबूब खान उम्र 25 साल आज दोपहर घर पर अकेली थी, इसी दौरान उसने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। निशा का अमन नाम के लडके से अफेयर चल रहा था। अमन की कुछ साल पहले शादी हो गई और एक बच्चा भी हो गया, परंतु वह उसकी बेटी निशा का पीछा नहीं छोड़ रहा था। आए दिन उसे फोन करके परेशान करता था।
मृतिका के परिजनो का आरोप है कि 12 अक्टूबर को उसकी बेटी से अमन का फोन पर झगड़ा भी हो गया था। वह उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था और इसी प्रताड़ना के कारण बेटी निशा खान ने फांसी लगाई है। निशा ने आत्महत्या करने से पहले इस संबंध में किसी युवक एक मैसेज भी किया है। पुलिस ने मृतिका को मोबाइल जब्त कर उसका पीएम करवा कर मर्ग कायम कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।