शिवपुरी। शिवपुरी शहर के फिजीकल थाना सीमा मे स्थित करौंदी कॉलोनी मे बैराड के रहने वाले एक युवक ने स्टूडेंट को सब्जी लेने के बहाने अपने कमरे मे बुलाया और चाय मे नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर उसका बलात्कार कर दिया और उसके अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए।
पीडिता को इन फोटो वीडियो की दम पर 2 साल तक लगातार युवक पीडिता का रेप करता रहा,जब पीडिता ने परेशान होकर बात मानने से इंकार कर दिया तो युवक ने यह अश्लील फोटो वीडियो पीडिता के भाई और अन्य परिचितों के मोबाइल पर भेज दिए। पीडिता ने इस मामले को लेकर फिजीकल थाना पुलिस मे शिकायत दर्ज कराई,पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल शिवपुरी भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार करौदी मे निवास करने वाली एक 19 साल की युवती का दूर का रिश्तेदार धर्मवीर परिहार ग्राम रामखेडी थाना बैराड करौदी क्षेत्र मे ही एक मकान मे किराए का कमरा लेकर पढाई कर रहा था। पुलिस मे की गई शिकायत के अनुसार धर्मवीर को पीडिता को सब्जी लेने के बहाने अपने कमरे मे बुलाया और उसे चाय मे नशीला पदार्थ मिलाकर चाय को पिला दिया,जिससे पीडिता बेहोश हो गई ओर इसी बेहोशी की स्थिती मे धर्मवीर ने पीडिता का बलात्कार कर दिया।
इतना ही धर्मवीर ने पीडिता के अश्लील फोटो और वीडियो शूट कर लिए। धर्मवीर इस अश्लील वीडियो और फोटो की दम पर पीडिता के साथ 2 साल तक संंबंध बनता रहा,अंत मे पीडिता ने परेशान होकर धर्मवीर की बात मानने से इंकार कर दिया तो धर्मवीर ने अश्लील फोटो-वीडियो पीड़िता के भाई और अन्य परिचितों के मोबाइल पर भेज दिए।
गिरफ्तारी, मोबाइल जब्त
इसके बाद पीड़िता ने 13 अक्टूबर को फिजिकल थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर फिजिकल थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 15 अक्टूबर को उसे करौंदी स्थित उसके ताऊ के बेटे के किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल शिवपुरी भेज दिया गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।