शिवपुरी में वरिष्ठ जनसंघ नेता व पूर्व नगर पालिका CMO पंडित शीतलचन्द्र मिश्रा जी का निधन; शहर में शोक

Adhiraj Awasthi
0
शिवपुरी (21 अक्टूबर 2026):
जनसंघ के समय के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर पालिका सीएमओ (CMO) पंडित शीतलचन्द्र मिश्रा जी का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन पर ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की गई है।

पंडित शीतलचंद मिश्रा जी का परिवार लंबे समय से संगठन एवं जनसेवा से जुड़ा रहा है और उनकी तीन पीढ़ियां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में सेवारत हैं।अंतिम यात्रा उनके निज निवास कोर्ट रोड, ठंडी सड़क, शिवपुरी से आज शाम 4 बजे मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान किया।

परिवार में उनके पुत्र राजेंद्र मिश्रा जी, महेंद्र मिश्रा जी, प्रभात मिश्रा जी तथा भतीजे प्रेम शंकर मिश्रा, गोपाल मिश्रा, गजेंद्र मिश्रा हैं। इसके साथ ही परिवार के सदस्य सुनील मिश्रा, सुशील मिश्रा, सुधीर मिश्रा (CMO नगर पालिका), अभिनंदन मिश्रा, अंकुर मिश्रा, विकास मिश्रा, श्रीश मिश्रा, शिवम मिश्रा, अमन मिश्रा, वासु मिश्रा एवं समस्त मिश्रा परिवार शोकाकुल है। 

शिवपुरी के पत्रकार श्री प्रमोद भार्गव, अशोक कोचेटा, वीरेंद्र शर्मा भोले, संजय बेचैन, उपदेश अवस्थी, उमेश भारद्वाज, शैलेंद्र गुप्ता, सत्यम पाठक, ललित मुद्गल, शीतल जैन, ऋषभ जैन, सत्येंद्र उपाध्याय इत्यादि अशोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!