Shivpuri News: तीन बच्चों की मां पूनम गौशाला वाले जीतू के साथ फरार, साथ में ले गई नकदी और जेवर

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी एसपी कार्यालय में बीते रोज तीन बच्चों के एक पिता ने अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई और घर में रखे दो लाख रुपये नकद व सोने के जेवर भी अपने साथ ले गई। सुरवाया थाना पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने के कारण वह अपनी फरियाद लेकर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा।

शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के ग्राम बिची मोहनगढ़ निवासी धर्मवीर गुर्जर ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में पूनम गुर्जर के साथ हुई थी। धर्मवीर के मुताबिक, उसके पास 40 बीघा जमीन है और शादी के बाद उसके तीन बच्चे हुए। बच्चों की पढ़ाई और बेहतर भविष्य के लिए उसने शिवपुरी शहर के गौशाला-लुधावली क्षेत्र में मकान लिया था।

पीड़ित ने अपने आवेदन में बताया कि वह खेती करके परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी की गौशाला क्षेत्र में ही रहने वाले जीतू गुर्जर से नजदीकियां बढ़ गईं। इसकी चर्चा जब धर्मवीर तक पहुंची तो उसने पत्नी पूनम को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके मुताबिक, पत्नी की हरकतों में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसने शिवपुरी स्थित अपना मकान बेचने का निर्णय लिया। धर्मवीर का कहना है कि उसने मकान चार लाख रुपये में बेच दिया और पत्नी व बच्चों को लेकर वापस अपने गांव बिची मोहनगढ़ आ गया।

धर्मवीर ने आरोप लगाया कि बीते 30 सितंबर की रात उसकी पत्नी पूनम घर में रखे दो लाख रुपये नकद और पांच तोला सोने के जेवर लेकर जीतू के साथ चली गई। उसने आरोप लगाया कि इस मामले में जीतू के मौसा इंदर गुर्जर और उसके दोस्त नरेंद्र लोधी ने भी सहयोग किया। धर्मवीर के मुताबिक, नरेंद्र ने उसे जान से मारकर फेंक देने की धमकी भी दी है।

धर्मवीर का कहना है कि वह इस मामले में सुरवाया थाना पुलिस से शिकायत कर चुका है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही। इसी कारण वह पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया से मिलने एसपी कार्यालय पहुंचा था, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।

पीड़ित ने बताया कि उसके बच्चे मां को याद करके रोते हैं। वह उन्हें यह कहकर समझाता है कि उनकी मां वापस आ जाएगी। धर्मवीर ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि उसकी शिकायत पर कार्रवाई की जाए, पत्नी को अपने साथ ले जाने के मामले में लगाए गए आरोपों की जांच हो और उसे न्याय दिलाया जाए।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!