Shivpuri News: प्राइवेट टीचर की पत्नि फंदे पर लटकी मिली, कारण हाथ का निशान, पढिए मामला

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के देहात थाना सीमा के गौशाला क्षेत्र मे निवास करने वाली एक 27 साल की विवाहिता अपनी ससुराल मे फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना गुरूवार की दोपहर की बताई जा रही थी,विवाहिता अपने घर मे अकेली थी। पुलिस ने इस मामले मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार गौशाला मे निवास करने वाले प्राइवेट स्कूल के टीचर सुखवीर धाकड प्रतिदिन के तरह स्कूल मे पढाने के लिए गए थे। सुखवीर का कहना है कि उनकी शादी राधा के साथ एक साल पूर्व हुइ थी। गुरूवार की दोपहर 3 बजे वह स्कूल मे था जब उनको पत्नि के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। 

घटना के समय घर पर कोई नही थी। पत्नि राधा अकेली थी। पति ने बातया कि राधा  राधा अक्सर अपने हाथ के एक निशान को देखकर कहती थी कि वह ज्यादा दिनों तक उसके साथ नहीं रह पाएगी।। देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है और शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजन के बयानों के आधार पर ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!