प्रियांशु शर्मा ने आवेदन में बताया कि उनकी शादी जनवरी 2022 में आकाश कन्हौआ से शादी हुई थी, 23 दिसंबर 2025 को आकाश 14 लाख रुपए की व्यवस्था करने के लिए निकले थे। अगले दिन जबलपुर में संदिग्ध हालात में उनकी मौत की सूचना मिली।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति की मौत के करीब सवा महीने बाद भोपाल के मकान में 23 लाख रुपए की चोरी का आरोप उन पर लगाया गया। प्रियांशु का दावा है कि पुलिस जांच और एफएसएल जांच में उनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिले। शिकायत में सास-ससुर और जेठ पर दूसरी शादी कराने का दबाव बनाने का आरोप है। बेटी सान्वी को छोड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
पति के नाम की संपत्ति उनके नाम कराने का प्रेशर बनाया जा रहा हैं, पीड़िता ने इंदौर की नौकरी छुड़वाने का आरोप लगाया है। अक्टूबर 2026 में पिता के साथ बातचीत के दौरान जबरन समझौते के कागज पर हस्ताक्षर कराए गए है। घर से निकालने की बात भी लिखी है। प्रियांशु ने ससुर हरिवंश कन्हौआ, सास सरोज कन्हौआ, जेठ विकास कन्हौआ, जेठानी भावना कन्हौआ, ननद ऋतु अवस्थी, नंदोई सौरभ अवस्थी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।