कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे की जेल कॉलोनी में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों को आज का दिन सितम देने वाला आया है। जेल कॉलोनी के पास बहने वाले नाले में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे नाले पर नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान वे पानी में डूब गए और उनकी जान चली गई।
मृतकों की पहचान असरद पुत्र इजराइल खान, उम्र 5 वर्ष और डब्बू पुत्र सलमान खान, उम्र 6 वर्ष, दोनों निवासी जेल कॉलोनी, कोलारस के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे जेल कॉलोनी के पास से बहने वाले नाले पर नहाने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान दोनों बच्चे नाले के पानी में डूब गए।
हादसे की जानकारी सामने आने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की।
%20(1).webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।