शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग के छर्च थाना सीमा के हिनोतिया गांव मे निवास करने वाली एक 16 साल की नाबालिग का अपहरण का मामला समाने आया है। नाबालिग के परिजनो का कहना है उनकी बेटी को गायब हुए आज 15 दिनो से अधिक हो गए हैं,लेकिन अभी तक उनकी अपहत्त बेट का सुराग नही लगा हैं।
परिजनो के अनुसार बीते 18 अगस्त 2026 को श्योपुर जिले के कराहल निवासी बंटी जाटव पुत्र हीरा जाटव ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया।पिता की शिकायत पर 19 अगस्त 2026 को छर्च थाने में अपराध क्रमांक 57/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी बंटी घटना के दिन हिनोतिया गांव में अपने जीजा सहसराम जाटव के घर रुका था। घटना के बाद से सहसराम भी लापता है और उसका मोबाइल बंद है, जिससे इस अपराध में उसकी पूर्ण मिलीभगत का अंदेशा है। पीड़ित पिता को जानकारी मिली है कि आरोपी बंटी अपनी बहन और जीजा (सहसराम) के पास जयपुर भाग गया है, जहां वे नौकरी करते हैं।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
पिता ने अपने आवेदन में स्थानीय पुलिस के रवैये पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद छर्च थाने की पुलिस केवल एक बार पूछताछ के लिए उनके घर आई थी। पुलिस ने उस स्थान पर जाकर कोई छानबीन या पूछताछ नहीं की जहां आरोपी वारदात से पहले ठहरा हुआ था।
पिता ने एसपी से निवेदन किया है कि सहसराम के बड़े भाई गजराम सिंह जाटव, जो कि हिनोतिया गांव में ही रहता है, से पूछताछ की जाए क्योंकि उसे आरोपियों के ठिकानों की पूरी जानकारी होने की संभावना है। पिता ने अपनी शिकायत में गहरी चिंता व्यक्त की है कि यदि पुलिस ने शीघ्र कदम नहीं उठाए, तो आरोपी उनकी बेटी के साथ कोई अप्रिय या जघन्य घटना कारित कर सकता है।
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।