शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के बामौरकला थाना सीमा मे निवास करने वाली एक नाबालिग ने अशोकनगर के सरकारी अस्पताल मे बच्चे को जन्म दिया है। अस्पताल प्रबंधन ने सूचना दी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने थाने में आवेदन दिया। अशोकनगर थाने में पति के खिलाफ शून्य पर एफआईआर दर्ज हुई। केस डायरी अब शिवपुरी जिले के बामौरकलां थाने भेज दी गई है,बताया जा रहा है कि अब बामौकरकला थाने मे माता पिता सहित रिश्तेदारो पर भी पौक्सो एक्ट का मामला दर्ज हो सकता है।
जानकारी के मुताबिक अशोकनगर थाने की केस डायरी बामौरकलां थाना पुलिस को मिल गई है। प्रसूता के पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। डायरी विवेचना के लिए बामौरकलां थाने भेजी गई है। मामला दो साल पुराना है। बामौरकलां थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की लड़की की शादी
परिजनों ने अशोकनगर जिले के युक्क से कर दी थी।
शादी के बाद प्रसव के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। डिलीवरी के दौरान नाबालिग होने की पुष्टि हुई। इसके बाद कार्रवाई शुरू हुई। बामौरकलां थाना प्रभारी कुसुम गोयल का कहना है कि केस डायरी प्राप्त हुई है। मामले में विवेचना शुरू कर दी गई है। 16 साल की उम्र में नाबालिग की शादी कराने वाले मां, पिता सहित अन्य परिजन व रिश्तेदारों को आरोपी बनाया जाएगा।
%20(1).webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।