Shivpuri News: रक्षाबंधन पर टूटे मकान के बंधन, फिजीकल पर अग्रवाल परिवार के घर आधा करोड की चोरी

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरीं
 शिवपुरी शहर के फिजीकल थाना सीमा मे निवास करने वाले एक अग्रवाल परिवार के सूने मकान मे चोरी की खबर मिल रही है। बताया गया है कि अग्रवाल परिवार रक्षाबंधन त्यौहार पर कानपुर गया था। अपने घर को सूना छोडना अग्रवाल परिवार को भारी पड गया और चोरो ने रैंकी कर आधा करोड का सोना-चांदी सहित नकदी को उडा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दिया,क्राईम सीन को नोटिस किया जा रहा है। इस घटना मे मुख्य पहलू यह है कि अग्रवाल परिवार के दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था,अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां से इस घर के सूने होने की रिर्पोट लीक हुई हैं। 

फिजीकल रोड पर दौलत सिंह होटल के पीछे रहने वाले ठेकेदार मातादीन अग्रवाल 28 अगस्त को  पत्नी रश्मि के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने अपनी ससुराल कानपुर रवाना हुए, तो उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनकी गैरमौजूदगी में उनके आशियाने को बुरी तरह लूट लिया जाएगा। रविवार की रात जब यह दंपती वापस लौटा, तो घर का खौफनाक नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मकान के तीन कमरों के मजबूत ताले टूटे पड़े थे और सारा सामान फर्श पर बिखरा हुआ था। चोरों ने बड़ी ही इत्मीनान और शातिर तरीके से उस अलमारी को अपना निशाना बनाया, जिसमें परिवार की पीढ़ियों की यादें और बेशकीमती जेवर रखे हुए थे।

पुश्तैनी जेवर और निर्माण का कैश, सब कुछ ले उड़े चोर
रश्मि अग्रवाल ने  बताया कि अलमारी में उनका खानदानी 27 तोला सोना और करीब 4 किलो चांदी के जेवर सुरक्षित रखे हुए थे। इसके अलावा घर की दूसरी मंजिल पर चल रहे निर्माण कार्य के खर्च के लिए 4 लाख रुपये नकद भी रखे गए थे। चोरों ने जेवरात के साथ-साथ यह पूरी नकदी भी पार कर दी, जिससे कुल नुकसान का आंकड़ा 60 लाख रुपये के करीब पहुँच गया है।

शातिर रेकी और पुलिस की सघन जांच
वारदात के तरीके से साफ जाहिर होता है कि यह चोरी अचानक नहीं हुई, बल्कि इसके पीछे एक सोची-समझी साजिश थी। पुलिस को पूरी आशंका है कि चोरों ने घटना को अंजाम देने से पहले मकान की सघन रेकी की थी और उन्हें परिवार के कई दिनों तक बाहर रहने की सटीक जानकारी थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फिजिकल थाना पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की टीम को बुलाकर हर छोटे-बड़े सुराग को बारीकी से जुटाया गया है। फिलहाल, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके और यह स्पष्ट हो सके कि वारदात 28 अगस्त की रात को ही अंजाम दी गई या उसके बाद। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!