Shivpuri News: माधव टाइगर रिर्जव मे पेड से लटकी मिली लापता रामनिवास की लाश

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी के माधव टाइगर रिर्जव की सीमा के अंदर फक्कड कॉलोनी से लापता हुआ एक 30 साल के युवक की लाश पेड पर टंगी मिली हैं।  सूचना मिलने के बाद फिजिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान फक्कड़ कॉलोनी निवासी राम निवास बाथम पुत्र राम स्वरूप बाथम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

गिर्राज जी की परिक्रमा की बात कहकर निकला था घर से
परिजनों के मुताबिक राम निवास करीब पांच दिन पहले घर से यह कहकर निकला था कि वह गिर्राज जी की परिक्रमा करने जा रहा है। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। निर्धारित समय तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए थे। परिवार की ओर से उसकी संभावित जगहों पर खोजबीन की जा रही थी।

इसी बीच बुधवार को माधव टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ पर मिलने की सूचना सामने आई। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक की पहचान राम निवास के रूप में हुई। पहचान होते ही परिवार को सूचना दी गई, जिसके बाद घर में मातम छा गया।

टाइगर रिजर्व की सीमा में मिला शव
बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर शव मिला, वह माधव टाइगर रिजर्व की सीमा के भीतर आता है। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसके करीब चार से पांच दिन पुराना होने की संभावना जताई है। हालांकि मौत का सही समय और परिस्थितियां पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी। पुसिस ने मौके की आवश्यक जांच-पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में भी लोगों की भीड़ जुट गई थी।

मौत की असली वजह अभी बनी हुई है पहेली
राम निवास की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में पुलिस युवक के घर से निकलने के बाद वह कहां-कहां गया, किन लोगों के संपर्क में रहा और आखिर टाइगर रिजर्व क्षेत्र तक कैसे पहुंचा, जैसे पहलुओं को खंगाल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!