Shivpuri News: लिवइन मे रह रही पत्नि का पति पर हमला, उंगली चबा ली पत्थरो से पीटा

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। 
न्यायालय के बाहर शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। गोपालपुर क्षेत्र निवासी बैजनाथ धाकड़ ने पत्नी पर पत्थर से हमला करने और हाथ की अंगुली दांत से काटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला के पति बैजनाथ धाकड ने बातया कि वह शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा के गोपालपु गांव का रहने वाला हैं, उसकी शादी 2012 में हुई थी और दोनों के एक बेटा व एक बेटी हैं। करीब पांच महीने पहले पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। बेटी उसके साथ है, जबकि बेटा बैजनाथ के पास रहता है।

 बैजनाथ ने बताया कि अब वह गोपालपुर के रहने वाले अ​रविंद के साथ लिव इन मे रह रही है। अरविंद का कहना है कि जैसे ही उसको पता चला कि उसकी पत्नि किसी दूसरे के साथ रहने लगी है तो उसने तलाक का केस परिवार न्यायालय मे लगा दिया।  

पत्नी ने उसके खिलाफ न्यायालय में भरण-पोषण का प्रकरण लगाया है।
शुक्रवार को इसी मामले की सुनवाई के लिए बैजनाथ कोर्ट पहुंचा था। उसके मुताबिक न्यायालय के बाहर पत्नी से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान पत्नी ने पत्थर से हमला किया और बाद में उसके हाथ की अंगुली को दांत से काट लिया। घटना के बाद वैजनाथ कोतवाली पहुंचा और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले से जुड़े तथ्यों और घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!