शिवपुरी,कलेक्टर की जनसुनवाई मे मौत,समाधान की उम्मीद लेकिन थम गई सांसे

Lalit Mudgal
0
shivpuri-news

शिवपुरी। शिवपुरी। शिवपुरी आज मंगलवार की जनुसनवाई कार्यक्रम में अपनी समस्या का आवेदन देने पहुचे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुर्जुग अपनी बारी का इंतजार कर रहा था तभी अचानक से तबीयत बिगड गई और मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग घरेलू गैस कनेक्शन को कोलारस से बदरवास ट्रांसफर कराने की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।

मृतक की पहचान ग्राम सडबूड़, तहसील बदरवास निवासी बादल सिंह यादव उम्र 70 साल के रूप में हुई है। बताया गया है कि बादल सिंह ने जनसुनवाई में अपनी शिकायत दर्ज करा दी थी और उन्हें 32वां नंबर मिला था। इसके बाद वह अपनी बारी का इंतजार करने के लिए एडीएम कार्यालय के बाहर बैठ गए थे। 

पत्नी के नाम गैस कनेक्शन बदरवास ट्रांसफर कराने पहुंचे थे
जानकारी के मुताबिक, बादल सिंह यादव अपनी पत्नी अतर बाई यादव के नाम उज्ज्वला योजना के तहत जारी घरेलू गैस कनेक्शन को कोलारस से बदरवास ट्रांसफर कराने की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। उनका गैस कनेक्शन फिलहाल कोलारस क्षेत्र में दर्ज है।  गैस सिलेंडर भरवाने के लिए उन्हें बदरवास से कोलारस तक जाना पड़ता है। उम्र अधिक होने और आवागमन में होने वाली परेशानी के चलते परिवार लंबे समय से गैस कनेक्शन को बदरवास स्थानांतरित कराने की मांग कर रहा था। इसी समस्या को लेकर बादल सिंह मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे थे।

आवेदन के बाद बेंच पर बैठकर कर रहे थे इंतजार
बताया जा रहा है कि बादल सिंह पहले से ही अस्वस्थ चल रहे थे। जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराने के बाद उन्हें 32वां क्रमांक मिला। इसके बाद वह एडीएम कार्यालय के बाहर लगी बेंच पर बैठकर अपनी बारी आने का इंतजार करने लगे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। देखते ही देखते वह बेंच पर अचेत होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने जब उन्हें इस हालत में देखा तो कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
घटना की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल की चिकित्सकीय टीम मौके पर पहुंची। बादल सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस और मृतक के परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है,माना जा रहा है कि बुर्जुग का हार्ट फैल होने के कारण ही मौत हुई हैं।  

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर आए, वहीं थम गई जिंदगी
बादल सिंह मंगलवार को अपनी पारिवारिक समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर जनसुनवाई में पहुंचे थे। उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज भी करा दी थी, लेकिन अपनी बारी आने का इंतजार करते-करते उनकी जिंदगी ही थम गई। घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!