बडी खबर, नरवर में सट्टे पर SP की सर्जिकल स्ट्राइक, नरवर TI विनय यादव लाइन अटैच

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी पुलिस विभाग में मंगलवार को उस समय हलचल मच गई, जब पुलिस अधीक्षक श्रीमती यागचैन डोलकर भूटिया (Yangchen Dolkar Bhutia) ने जिले के नरवर थाना सीमा मे सर्जिकल स्ट्राइक के परिणाम सामने आए। इस सर्जिकल स्ट्राइक की भनक नरवर पुलिस को नही लगी। छापामार कार्यवाही करने गई टीम ने नरवर नगर से 2 सटोरियो को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक शिवपुरी ने नरवर टीआई विनय यादव को लाईन अटैच कर दिया हैं। हालांकि, नरवर टीआई को लाइन अटैच किए जाने का विस्तृत आधिकारिक कारण फिलहाल सामने नहीं आया है।

नरवर में एसपी की स्पेशल टीम ने मारा छापा
नरवर थाना क्षेत्र में हुई एक कार्रवाई इस पूरे मामले में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी कोतवाली मे पदस्थ एसआई छारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम ने नरवर कस्बे में एसपी को मिले एक इनपुट के आधार पर लोढी माता के मंदिर के पास एक होटल् पर अचानक छापामार कार्रवाई की,इस कार्रवाई मे आबिद खान और सोनू खान रूप से खुलेआम सट्टा संचालित करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। खास बात यह रही कि यह कार्रवाई स्थानीय थाना पुलिस को जानकारी दिए बिना की गई। स्पेशल टीम अचानक मौके पर पहुंची और कार्रवाई को अंजाम दिया।

शिकायतों के बावजूद सट्टे पर कार्रवाई नहीं होने की चर्चा
सूत्रों के अनुसार नरवर कस्बे में सट्टे को लेकर पुलिस के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं। आरोप था कि कुछ स्थानों पर खुलेआम सट्टा संचालित किया जा रहा है। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने की शिकायतें पुलिस अधीक्षक तक पहुंची थीं। इसके बाद एसपी के निर्देश पर स्थानीय थाना पुलिस से अलग स्पेशल टीम भेजकर कार्रवाई कराई गई। कार्रवाई में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब नरवर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। इसी घटनाक्रम के बाद नरवर थाना प्रभारी विनय यादव को लाइन अटैच किए जाने की चर्चा है।

नरवर तोप चोरी मामले को भी जोडकर देखा जा रहा है
नरवर किले से तोप चोरी मामले मे अभी केवल ​2 आरोपियो की गिरफ्तारी की गई है,लेकिन चोरी की गई तोप अभी बरामद नही हुई है। तोप चोरी मामले मे हालाकि नरवर पुलिस ने राजस्थान जाकर इस मामले को ट्रेस कर लिया था लेकिन तोप अभी तक बरादम नही हुई है। तोप चोरी मामले को भी इस कार्यवाही से जोडकर देखा जा रहा हैं। 

एसपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में संदेश
इस  लाइन अटैच किए जाने की कार्रवाई को पुलिस विभाग में सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। खासतौर पर ऐसे समय में जब पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्थानीय पुलिस से अलग स्पेशल टीम बनाकर कार्रवाई कराई जा रही है। नरवर में सट्टे के खिलाफ हुई कार्रवाई पर जिले के सभी थाना प्रभारियो को सीधा मैसेस गया है कि आपके थाना सीमा मे अवैध गतिविधियो पर स्पेशल टीम छापामार कार्यवाही कर सकती हैं। नरवर थाने पर फिलहाल कोई भी टीआई की पोस्टिंग की खबर नही हैं। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!