शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग के छर्च थाना सीमा मे हुए 6 साल की मासूम की हत्या मे आरोपी पुलिस की चलती गाडी से कूंदकर फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि छर्च थाना पुलिस आरोपी पिता को पोहरी न्यायालय मे पेश करने के लिए ला रही थी। जैसे ही पुलिस की गाडी बिलौआ तिराहा की टर्न पर पहुंची उसी जगह मासूम को जमीन पर पटककर हत्या करने वाला आरोपी पुसि की गाडी से कूंदकर फरार हो गया।
घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों के साथ ही उसके रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी जुटा रही है।
कोर्ट पहुंचने से पहले ही भागा आरोपी
जानकारी के अनुसार मामला छर्च थाना क्षेत्र के श्यामपुरा गांव का है। छर्च थाना पुलिस ने रामबरन आदिवासी को उसकी छह वर्षीय बेटी शिवानी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। रामबरन शराब के नशे मे था और उसकी पत्नि से लडाई हो गई थी,इसी गुस्से मे उसने अपनी 6 साल की बेटी को जमीन पर पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गई थी।
सोमवार दोपहर पुलिस टीम आरोपी को पुलिस वाहन से पोहरी न्यायालय में पेश करने के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते बिलौआ तिराहा के तिराहे पर आरोपी ने पुलिसकर्मियों को चकमा दिया और चलती गाडी से कूंदकर फरार हो गया। पुलिसकर्मियों को जब आरोपी के फरार होने का पता चला तो तत्काल उसकी तलाश शुरू की गई। आसपास के क्षेत्रों में पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया और संभावित रास्तों पर भी निगरानी बढ़ाई गई।
फरारी के बाद पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान
आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जानकारी मिल रही है कि पोहरी अनुविभाग और पोहरी अनुविभाग की सीमा से लगे श्योपुर जिले की कराहल पुलिस भी आरोपी की तलाश कर रही है।
बताया जा रहा है कि आरोपी के रिश्तेदारों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि उसके संभावित ठिकाने का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फरार होने के बाद आरोपी किस दिशा में गया।
पुलिस हिरासत से फरारी ने खड़े किए सवाल
बेटी की हत्या जैसे गंभीर मामले में गिरफ्तार आरोपी का पुलिस हिरासत से फरार हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। पोहरी एसडीओपी आनंद राय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हुआ है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं। इलाके में सर्चिंग के साथ संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
%20(1).webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।