शिवपुरी, टीनशेड लगाते समय गिरा 30 फीट की ऊंचाई से गिरा धर्मेन्द्र, मौत

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

भौंती/ शिवपुरी। भौंती कस्बे में सोमवार को निर्माणाधीन गोदाम में टीनशेड लगाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। करीब 30 फीट की ऊंचाई पर काम कर रहा 35 वर्षीय मजदूर अचानक नीचे गिर गया। सिर के बल जमीन पर गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान उसे बचाने के लिए नीचे से दौड़ा उसका ममेरा भाई भी करीब 15 फीट की ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान शिवपुरी शहर की गणेश कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र ओझा के रूप में हुई है। वहीं घायल मनीष ओझा कोलारस के खटीक मोहल्ला का रहने वाला है। दोनों भौंती कस्बे में रविंद्र जैन के निर्माणाधीन गोदाम पर टीनशेड लगाने का काम कर रहे थे।

अचानक बिगड़ा संतुलन और 30 फीट नीचे गिरा धर्मेंद्र
जानकारी के अनुसार, सोमवार को धर्मेंद्र ओझा करीब 30 फीट की ऊंचाई पर गोदाम की छत पर टीनशेड लगाने का काम कर रहे थे। उनके ममेरे भाई मनीष ओझा भी इसी काम में लगे हुए थे और उनसे करीब 15 फीट नीचे काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक धर्मेंद्र का संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे गिरने लगे। कुछ ही सेकंड में हुए इस हादसे को देखकर नीचे काम कर रहा मनीष उन्हें बचाने के लिए आगे बढ़ा।

भाई को बचाने की कोशिश में मनीष भी गिरा
धर्मेंद्र को गिरता देख मनीष ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन धर्मेंद्र का वजन अधिक होने के कारण वह भी अपना संतुलन नहीं संभाल सका। इसके बाद दोनों नीचे जा गिरे। ऊंचाई से गिरने के कारण धर्मेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई। हादसा इतना गंभीर था कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं मनीष के पैरों में अंदरूनी चोटें आई हैं। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां एक्स-रे के बाद पैरों में फ्रैक्चर की आशंका जताई गई है। उसका उपचार जारी है।

परिजनों का आरोप- सुरक्षा उपकरण होते तो बच सकती थी जान
घटना के बाद मृतक धर्मेंद्र के परिवार ने निर्माणाधीन गोदाम में सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठाए हैं। धर्मेंद्र के भाई सुनील कुमार ओझा ने गोदाम मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मजदूरों को इतनी ऊंचाई पर बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के काम कराया जा रहा था।

परिजनों का कहना है कि ऊंचाई पर काम करने वाले मजदूरों के लिए सुरक्षा किट, सेफ्टी बेल्ट और अन्य जरूरी इंतजाम उपलब्ध होने चाहिए थे। उनका आरोप है कि यदि सुरक्षा उपकरण मौजूद होते तो संभव है कि धर्मेंद्र हादसे का शिकार होने से बच जाते। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद गोदाम मालिक घायल मजदूरों का हाल जानने के लिए मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंचे। हालांकि इन आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!