शिवपुरी। शिवपुरी के आईटीआई कॉलेज के हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा के लापता होने के बाद उसका पता चल गया है। पुलिस की रजिष्टर मे गुमशुदा के रूप मे दर्ज नंदनी लोधी अब शादीशुदा हो चुकी है और वैवाहिक जोडे मे एक वीडियो सोशल पर भी वायरल किया है,जिसमे नंदनी मेडम ने इंदौर में जाकर अपने प्रेमी शिवम साहू के साथ सात फेरे लेने की बात स्वीकार की है और वीडियो वायरल किया है। अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब नंदनी लोधी गुमशुदा नही रही है।
क्या है पूरा मामला, ऐसे रची गई भागने की कहानी
मुहारीकलां गांव के रहने वाले जागेश कुमार लोधी की बहन नंदनी शिवपुरी आईटीआई में कंप्यूटर डिप्लोमा की पढ़ाई कर रही थी और वहीं कॉलेज के हॉस्टल में रहती थी। 10 अगस्त को नंदनी ने हॉस्टल वॉर्डन से दो दिन की छुट्टी मांगी और अपना सामान लेकर वहां से निकल गई। 11 अगस्त को आया अनजान नंबर से नंदनी ने एक अनजान मोबाइल नंबर से अपने भाई जागेश को फोन किया।
उसने बड़े ही विश्वास के साथ कहा कि वह परीक्षा (प्रैक्टिकल) देने के लिए 'पिछोर' जा रही है। जब नंदनी परीक्षा देने नहीं पहुंची और उसका फोन बंद आने लगा, तो परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने रिश्तेदारों से लेकर उसकी सहेलियों तक हर जगह उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अंततः थक-हार कर परिजनों ने खनियांधाना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
गुमशुदी से शादीशुदा : कहानी में आया नया ट्विस्ट
इधर खनियांधाना पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल्स के आधार पर नंदनी की तलाश में जुटी थी, और उधर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। यह वीडियो किसी और का नहीं, बल्कि लापता नंदनी का ही था। वीडियो में नंदनी दुल्हन के लिबास में नजर आ रही थी। उसने पूरे आत्मविश्वास के साथ यह बड़ा खुलासा किया कि वह कोई लापता या गुमशुदा नहीं है, बल्कि उसने अपनी मर्जी से शिवम साहू नाम के युवक के साथ प्रेम विवाह (Love Marriage) कर लिया है।
परिजनों से की भावुक लेकिन सख्त अपील
वीडियो में नंदनी ने अपने परिवार को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि मैं बालिग हूं और मैंने अपनी मर्जी से शिवम साहू के साथ शादी की है। हम दोनों इंदौर में हैं। मैं अपने परिवार वालों से यह अपील करती हूं कि वे मुझे ढूंढने की कोई कोशिश न करें और न ही शिवम या उसके परिवार को परेशान करें। मैं अपनी इस शादीशुदा जिंदगी में पूरी तरह सुरक्षित और बहुत खुश हूं।
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।