शिवपुरी,संभागायुक्त ने किया सांदीपनि स्कूल के प्राचार्य को सस्पैंड, अब 5 शिक्षको की बारी

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। 
संभागायुक्त ग्वालियर श्री मनोज खत्री ने शासकीय सांदीपनि विद्यालय खनियाधाना में 12वीं की बोर्ड परीक्षा के प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट अंकों में गंभीर गड़बड़ी और लापरवाही के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राचार्य श्री टेकचंद जैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और निलंबन अवधि में कलेक्टर कार्यालय में मुख्यालय रहेगा।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के प्रतिवेदन के बाद यह सख्त कार्यवाही की गई है।इस मामले में जाँच दल गठित किया गया। संयुक्त जांच दल द्वारा प्रतिवेदन में सामने आया कि संस्था में परीक्षक द्वारा दिए गए मूल अंकों को बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करते समय हेरफेर की गई, परीक्षा प्रभारी व शिक्षकों के बच्चों को नियम विरुद्ध शत-प्रतिशत अंक प्रदाय किए गए और स्कूल में कम उपस्थिति वाली छात्राओं की फर्जी उपस्थिति दर्शाकर अधिकतम अंक दिए गए।

इस प्रकरण में संलिप्त 5 उच्च माध्यमिक शिक्षकों के विरुद्ध होगी कार्यवाही
प्राचार्य के अलावा प्रकरण में संलिप्त 5 उच्च माध्यमिक शिक्षकों पर भी कार्यवाही की जाएगी। शिक्षक श्रीमती प्रीति शर्मा, श्री नरेन्द्र रावत, श्री धर्मेन्द्र सिंह बैस, श्री नीरज सोनी और श्री मोहन सोनी को भी इस अनियमितता पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था जिनके द्वारा प्रस्तुत कारण बताओ नोटिस के उत्तर असंतोषजनक पाए गए हैं। 

संभागायुक्त श्री खत्री  ने निर्देश दिए हैं कि इन सभी शिक्षकों के विरुद्ध म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-14 के तहत कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में 07 दिवस के अंदर प्रारूप आरोप पत्र भिजवाने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!