Shivpuri News: साली की जीजा से शादी,अब पति को प्रताडित कर बहन की मौत का बदला ले रही हैं

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा के बदरवास तहसील के टोरिया गांव का एक अजीब  मामला समाने आया है। खबर के अंदर दृष्टि डाले तो अनुमान लगाया जा सकता है​ कि साली ने जीजा से शादी की, अब लगता है कि वह अपने पति सहित ससुरालियो से बहन की मौत का बदला ले रही है। प्रताडित पति का आरोप है कि उसकी पत्नि उससे 5 लाख रूपए की मांग कर रही है,पढिए इस मामले को। 

बदरवास तहसील के ग्राम टोरिया निवासी प्रमोद लोधी ने  को दिए आवेदन में बताया कि अकाझिरी गांव मे रहने वाले आरती लोधी से उसकी शादी तय हो गई थी,वह किसी दूसरे लडके से शादी करना चाहती थी इस कारण उसने शादी से पहले सुसाइड कर लिया। ससुरालियो ने आरती लोधी का मौत का जिम्मेदार मानते हुए मुझे जेल भिजवा दिया था,उसके बाद मेरे ससुरालियो ने शर्त रखी की आरती लोधी की छोटी बहन पूजा लोधी से शादी करनी पडेगी। प्रमोद का आरोप है कि ससुरालियो ने उससे साढे लाख रूपए लिए हैं।  

बहन की मौत के बाद उसी घर से आया नया रिश्ता
प्रमोद के अनुसार, इस घटना के कुछ समय बाद आरती के पिता हरबीर ने अपनी छोटी बेटी पूजा लोधी की शादी उससे करने का फैसला किया। इसके बाद 23 जून 2026 को प्रमोद और पूजा की शादी हुई। यानी जिस परिवार की बड़ी बेटी आरती उसकी पत्नी थी, उसी परिवार की छोटी बेटी पूजा बाद में उसकी पत्नी बन गई।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि शादी के बाद से ही दांपत्य जीवन सामान्य नहीं रहा। पूजा उसके घर आती तो पति और परिवार के सदस्यों से विवाद और कथित तौर पर गाली-गलौज करती। आवेदन में प्रभोद ने कहा है कि शादी के बाद पत्नी महज तीन बार ही उसके घर रहने आई और हर बार कुछ दिनों बाद विवाद करके मायके चली गई।

पत्नी को लेने गया तो मारपीट का आरोप
प्रभोद ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि एक बार जब वह पत्नी को वापस घर लाने उसके मायके गया तो वहां उसके और परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसने पत्नी के कथित अभद्र व्यवहार और साथ नहीं रहने को लेकर महिला थाना में शिकायत भी की। शिकायतकर्ता का कहना है कि शिकायत के बाद पत्नी कुछ समय के लिए उसके साथ रहने आई, लेकिन यहां भी विवाद हुआ और वह दोबारा मायके चली गई।

अब तलाक के बदले पांच लाख रुपये मांगने का आरोप
प्रमोद का कहना है कि अब उसकी पत्नी पूजा उसके साथ दांपत्य जीवन नहीं बिताना चाहती और उससे तलाक लेने के लिए कह रही है। पति के मुताबिक, पत्नी कथित तौर पर तलाक के बदले पांच लाख रुपये देने का दबाव बना रही है। आवेदन में प्रमोद का आरोप लगाया है कि रुपये देने से इनकार करने पर उसे और उसके परिवार को झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी जा रही है। उसने मानसिक रूप से परेशान किए जाने और धमकियां मिलने का भी आरोप लगाया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!