बदरवास। शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा की बदरवास जनपद के धधेरा गांव में पंचायत दवारा बनाई गई पुलिया भ्रष्टाचार की भेट चढ गई,रविवार का हुई बारिश और पानी के तेज बहाव के कारण पुलिस ताश के पत्तो की तरह वह गई,पुलिया के इस प्रकार बहने के कारण कांग्रेस नेता ने कहा कि पुलिया के मैटिंनेस के नाम पर पैसा निकाला गया था मरम्मत के नाम पर सिर्फ मिट्टी डाली गई थी।
शनिवार को हुई भारी बारिश के कारण बामौर और इचोनिया गांव की ओर से आने वाला पानी तेजी से धंधेरा गांव की तरफ बढ़ने लगा। पानी के इस भयंकर वेग ने सड़क पर बनी पुलिया का कटाव शुरू कर दिया था। रविवार को जब पानी का दबाव अपनी चरम सीमा पर पहुंचा, तो जर्जर हो चुकी यह पुलिया इस झटके को सह नहीं पाई और तेज धार में पूरी तरह बह गई।
ग्रामीणों की सूझबूझ से टला दर्दनाक हादसा
इस घटना में सबसे राहत की बात यह रही कि ग्रामीणों की सतर्कता ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। सावन के महीने में गांव की महिलाएं 'भुजरिया सिराने' (विसर्जन) के लिए इसी पुलिया वाले रास्ते का इस्तेमाल करती हैं। शनिवार को ही पुलिया की खतरनाक हालत को देखते हुए ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका जता ली थी और तुरंत महिलाओं को उस रास्ते पर जाने से रोक दिया। अगर यह समझदारी नहीं दिखाई गई होती, तो रविवार को पुलिया बहने के दौरान कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी।
मरम्मत के नाम पर सिर्फ मिट्टी और पैसों का बंदरबांट
इस हादसे ने न सिर्फ आवागमन का रास्ता बंद किया है, बल्कि भ्रष्टाचार की एक गहरी परत को भी उधेड़ दिया है। धंधेरा निवासी और कोलारस के वर्तमान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलभद्र सिंह धाकड़ ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनके अनुसार, यह पुलिया वर्ष 2009 में उनके पिता के सरपंच कार्यकाल के दौरान आरईएस (RES) विभाग द्वारा बनवाई गई थी।
कुछ समय पहले जब पुलिया क्षतिग्रस्त होने लगी, तो करीब दो साल पहले इसके मेंटेनेंस के नाम पर सरकारी खजाने से राशि निकाली गई। आरोप है कि मरम्मत के नाम पर कंक्रीट की जगह पुलिया में केवल मिट्टी भर दी गई। भ्रष्टाचार और घोर लापरवाही का ही नतीजा था कि यह पुलिया अंदर से खोखली रह गई और रविवार की बारिश ने इस भ्रष्ट तंत्र की 'मिट्टी' को भी अपने साथ बहा लिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।