शिवपुरी,कलेक्टर ने दिए मच्छरो के आंतक पर रोक लगाने के निर्देश,लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले लगातार बरसात होने के कारण गढडो मे जलभराव हो गया,जिले मे कई स्थान ऐसे है जहां बरसात का पानी भर जाता है और ठहर जाता है। वही शहर के कई क्षेत्रो मे जल भराव होता है। इस जलभराव के कारण मच्छर पनपने लगते हैं। ​शिवपुरी जिले मे बीते 2 दिनो मे डेंगू के 2 मामले और मलेरिया के दो दर्जन से अधिक मलेरिया पॉजीटिव के मामले सामने आए है।
इस कारण जिले मे मलेरिया और डेंगू जैसी ​बीमारी अपने पैर नही पसार ले इस कारण कलेक्टर शिवपुरी अर्पित वर्मा ने  मच्छरजनित बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए के लिए अधीनस्थ कर्मचारियो को दिशा निर्देश दिए है। 

कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देश पर जिले के समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को अपने-अपने नगरीय क्षेत्रों में जल निकासी, नियमित फॉगिंग, एंटी-लार्वा गतिविधियों और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति को तत्काल प्रभाव से प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

जलभराव की तत्काल रोकथाम और नालियों की सफाई के निर्देश
वर्षा ऋतु के दौरान डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और जलजनित बीमारियों के बढ़ते मामलों की संभावना को देखते हुए कलेक्टर श्री वर्मा ने जिले के सभी नगरीय निकायों शिवपुरी, कोलारस, बदरवास, रन्नौद, पोहरी, बैराड, करैरा, नरवर, मगरौनी, पिछोर एवं खनियाधाना को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा है कि जलभराव वाले स्थानों का वार्डवार चिन्हांकन कर तत्काल पानी की निकासी की जाए। जहां तकनीकी कारणों से जल निकासी संभव न हो, वहां पंप या मोटर के माध्यम से पानी निकाला जाए। इसके अतिरिक्त नालियों से गाद व कचरा हटाकर पॉलीथिन और ठोस अपशिष्ट मुक्त जल प्रवाह सुचारु रखने को कहा गया है।

फॉगिंग, क्लोरीनेशन और स्रोत नियंत्रण अभियान पर ज़ोर
कलेक्टर श्री वर्मा ने मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि केवल मुख्य मार्गों तक फॉगिंग सीमित न रखकर घनी बस्तियों, निचली बस्तियों और संवेदनशील स्थलों पर वार्डवार रोस्टर बनाकर नियमित फॉगिंग कराई जाए। साथ ही, पेयजल टंकियों और नलकूपों में निर्धारित मानक के अनुसार नियमित क्लोरीनेशन सुनिश्चित करने तथा दैनिक अभिलेख संधारित करने के निर्देश दिए गए हैं। कबाड़ स्थलों, निर्माणाधीन भवनों, खाली प्लॉटों व कूलरों में जमा पानी के उन्मूलन हेतु विशेष स्रोत नियंत्रण अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष निगरानी व अंतर्विभागीय समन्वय
कलेक्टर श्री वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर डेंगू व मलेरिया के संवेदनशील वार्डों में प्राथमिकता से स्वच्छता और मच्छर नियंत्रण गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा निजी व शासकीय परिसरों, हॉस्टलों, अस्पतालों तथा वर्कशॉप की जांच कर जलभराव मिलने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों को जागरूक करने के लिए मुनादी, पम्पलेट और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई, रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने स्पष्ट किया है कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी स्वयं इन सभी व्यवस्थाओं का दैनिक पर्यवेक्षण करेंगे और जिम्मेदार कर्मचारियों की जवाबदेही तय करेंगे। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देशित किया है कि किए गए कार्यों की वार्डवार संक्षिप्त रिपोर्ट परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण के माध्यम से उनके समक्ष प्रस्तुत की जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!