शिवपुरी,राष्ट्रीय खेल दिवस पर शिवपुरी में खेलों का महासंग्राम, 3 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा हॉकी के जादूगर श्री मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस (राष्ट्रीय खेल दिवस) को उत्सव के रूप में मनाते हुए जिले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी में 29 अगस्त से 09 सितंबर 2026 तक इंटर स्कूल की विविध खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के 3 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर मेडल जीते।

विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इन प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला खेल परिसर के साथ-साथ शिवपुरी क्लब कराटे, मंगलम भवन (योग) तथा ग्रामीण क्षेत्र सिंह निवास में किया गया। इस दौरान जूडी, हॉकी, मलखम्ब, योगा, कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, शूटिंग एवं क्रिकेट जैसी विभिन्न खेल विधाओं में बालक व बालिका खिलाड़ियों ने अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही समस्त विकासखंड मुख्यालयों पर भी खेल गतिविधियां आयोजित की गईं।

स्वास्थ्य जागरूकता और राज्य खेल अकादमियों में प्रवेश की तैयारी
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ. के.के. खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार की खेल गतिविधियों से खिलाड़ियों में खेल के प्रति प्रेरणा जागृत होती है और वे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनते हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा समय-समय पर शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। भविष्य के लिए खिलाड़ियों को मध्य प्रदेश राज्य खेल अकादमियों में प्रवेश दिलाने हेतु तैयारी शुरू कर दी गई है, जिससे जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकें।

खेल अधोसंरचना का लाभ लेने की अपील
जिला खेल अधिकारी ने सभी खिलाड़ियों से अपील की है कि वे खेल परिसर में उपलब्ध अत्याधुनिक खेल अधोसंरचना का उपयोग करने हेतु अपना पंजीयन कराएं एवं निर्धारित शुल्क जमा कर सुविधाओं का लाभ उठाएं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!