शिवपुरी जिले में 24 घंटे में 3.23 इंच बारिश, औसत आंकड़ा पार, 103.68% बारिश, पढ़िए आंकड़े

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। पिछले 3 दिनों से मानसून वाले बादल शिवपुरी जिले को अपना परमानेंट ठिकाना बना चुके हैं। जिले में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई है। जारी आंकड़ों की बात करें तो शिवपुरी जिले में अपनी औसत बारिश के 103.68% बारिश हो चुकी है। इस वर्ष आषाढ़ के माह में बारिश नहीं हुई थी, लेकिन सावन में बदरा झूमकर बरसे और अब भादों के माह के प्रथम चरण में शिवपुरी जिले को मानसून वाले बादलों ने लबालब कर दिया है।

शिवपुरी जिले की औसत बारिश 816 मिमी है, वहीं पिछले 24 घंटों में 82 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस कारण 1 जून से आज दिनांक सुबह 8 बजे तक शिवपुरी की बारिश का आंकड़ा 846 मिमी पहुंच चुका है। इस प्रकार 103.68% बारिश हो चुकी है।

लगातार हुई बारिश के कारण शिवपुरी जिले की नदी-नाले, तालाब और जिले का सबसे बड़ा डैम मड़ीखेड़ा डैम से पानी अब बाहर कूदने लगा है। सिंध में लगातार बढ़ते जलप्रवाह के कारण मड़ीखेड़ा डैम के 4 गेट खोलने पड़े।

डैम के गेट 4 सितंबर की शाम 3:30 बजे से खोले गए हैं। 5 सितंबर को सुबह 10 बजे की स्थिति में गेट नंबर 5 और 6 को 1.25-1.25 मीटर खोला गया। वहीं, गेट नंबर 4 और 7 को 0.75-0.75 मीटर खोला गया है। गेट नंबर 3 और 8 अभी बंद हैं। इस तरह कुल गेट ओपनिंग 4 मीटर है।

गेटों से 519.074 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा, पावर हाउस की मशीनों से 135.42 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। दोनों को मिलाकर मड़ीखेड़ा डैम से कुल 654.494 क्यूमेक्स पानी प्रति सेकंड की दर से डाउनस्ट्रीम में छोड़ा जा रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण चांदपाठा तालाब भी ओवरफ्लो होने लगा है।

शिवपुरी जिले में आज (5 सितंबर 2026) भारी बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम खराब रहने का अनुमान है तथा मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। [1] आज का मौसम (5 सितंबर 2026) तापमान: अधिकतम 26°C और न्यूनतम 24°C के आसपास रहेगा।

दिन में भारी गरज के साथ बारिश (Heavy Thunderstorm) और रात में हल्की बारिश की संभावना है।

नमी और हवा: हवा की गति 11 मील प्रति घंटा (पश्चिम-उत्तर दिशा से) और नमी लगभग 93% रहेगी।

6 सितंबर (रविवार): गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। तापमान 24°C से 27°C रहेगा।

7 सितंबर (सोमवार): आसमान ज्यादातर बादलों से घिरा रहेगा। तापमान 24°C से 31°C तक पहुंचेगा।

8 से 10 सितंबर: मौसम साफ और धूप वाला रहने की संभावना है, तापमान बढ़कर 32°C–33°C तक हो सकता है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!