शिवपुरी,जातिवाद की राजनीति के कल्चर पर कैंची नही चला पाया कलेक्टर का आदेश, प्रकट हुई प्रतिमा

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले मे बिना अनुमति के महापुरूषो की प्रतिमाओ की स्थापना करने का एक कल्चर बन गया है। इसी कल्चर पर कैची चलाने को लिए शिवपुरी जिले के कलेक्टर अर्पित वर्मा ने  19 जून 2026 को एक आदेश जारी किया था,इस आदेश के तहत शिवपुरी जिले में बिना अनुमति और वैधानिक प्रक्रिया के बिना किसी भी महापुरूषो के प्रतिमाए स्थापित नही होगी।
इस ओदश का उलघन्न करने पर वैधानिक कार्यवाही की जाऐगी,लेकिन इसके बाबजूद भी जिले मे  महापुरुषों की प्रतिमाएं रातोंरात स्थापित करने का सिलसिला जारी है। 

ताजा मामला ग्राम पंचायत खुरई के भितरगुआं और कालीपहाड़ी के बीच किचार खांद मंदिर के पास का है। यहां शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की अश्वारोही प्रतिमा लगा दी। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने प्रतिमा को हरे रंग के पर्दे से ढका और फूल मालाओं से सजा देखा। यह खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। प्रतिमा किसने लगाई और इसकी अनुमति ली गई थी या नहीं, इसे लेकर ग्रामीणों में चर्चा शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि यह प्रतिमा सरकारी जमीन पर स्थापित की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इसे रात के समय लगाया गया। महापुरुषों की प्रतिमा लगाने के लिए प्रशासनिक अनुमति जरूरी होती है। इसके बावजूद पिछोर क्षेत्र में बिना अनुमति प्रतिमाएं लगाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

20 दिन पहले भी ऐसा हो चुका
करीब 20 से 25 दिन पहले भी पिछोर विधानसभा क्षेत्र में एक ही रात में अलग-अलग जगहों पर प्रतिमाएं लगाने के मामले सामने आए थे। खोड़ चौकी क्षेत्र के बूधौन गांव में महारानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा लगाई गई थी। वहीं मायापुर थाना क्षेत्र के पड़ौरा गांव में रानी अवंतीबाई का छायाचित्र लगाकर लोहे की फ्रेम और पक्के फाउंडेशन का निर्माण किया गया था। उस समय रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती भी पास थी।

खनियाधाना थाना क्षेत्र में सांदीपनि स्कूल के पास लगी लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा खंडित होने का मामला भी सामने आ चुका है। स्थानीय निवासी शोभाराम पाल के अनुसार, समाज के लोगों ने करीब दो साल पहले चंदा इकट्ठा कर प्रतिमा लगाई थी। इसके बाद 30 मई 2025 की रात प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया था। दोबारा प्रतिमा के हाथ में मौजूद शिवलिंग और तलवार टूटी मिली थी। इस घटना के बाद पाल समाज में गुस्सा भी देखने को मिला था।


यह दिया था कलेक्टर अर्पित वर्मा ने आदेश 
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर होने वाली राजनीति और सार्वजनिक स्थलों पर रातों-रात प्रतिमाएं स्थापित किए जाने की घटनाओं पर अब जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। विशेष रूप से पिछोर और करैरा विधानसभा क्षेत्रों में बिना अनुमति प्रतिमा स्थापना की लगातार सामने आ रही घटनाओं के बीच कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने जिले भर में सार्वजनिक एवं शासकीय भूमि पर बिना अनुमति किसी भी प्रकार की प्रतिमा स्थापना और उससे जुड़े निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

जिला प्रशासन का मानना है कि बिना वैधानिक प्रक्रिया के प्रतिमाएं स्थापित किए जाने से कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। कई बार ऐसे मामलों में सामाजिक और राजनीतिक विवाद भी जन्म लेते हैं। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया गया है।

जिले भर में लागू रहेगा आदेश
19 जून 2026 को जारी कलेक्टर शिवपुरी अर्पित वर्मा के जारी आदेश के अनुसार शिवपुरी जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा में किसी भी सार्वजनिक स्थल, शासकीय भूमि, नजूल भूमि, स्थानीय निकायों की भूमि, सड़क, चौराहे, पार्क, उद्यान या अन्य सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर बिना सक्षम प्राधिकारी की पूर्व लिखित अनुमति के किसी भी ऐतिहासिक, राजनीतिक, सामाजिक व्यक्तित्व, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अथवा अन्य व्यक्ति की प्रतिमा स्थापित नहीं की जा सकेगी।प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी व्यक्ति, संस्था, समिति, संगठन या समूह अपने स्तर पर प्रतिमा स्थापना का कार्य नहीं कर सकेगा।

चबूतरे और मंच बनाने पर भी रोक
कब्जा, घेराबंदी और आयोजन भी प्रतिबंधित
शिलान्यास और अनावरण कार्यक्रम भी अनुमति से ही

उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी,लेकिन यह आदेश केवल समाचार पत्रो ओर मीडिया मे ही अपना स्थान बना सका,धरातल पर इस आदेश को स्थान नही मिला,जिसकी उदाहरण स्पष्ट रूप से जिले मे बिना अनुमति ओर रातो—रात स्थापित की जा रही प्रतिमाओ से मिल रहा है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!