शिवपुरी,राशन की दुकान पर गडबडी या कंट्रोल पर,कलेक्टर को करे शिकायत, नंबर जारी,पढिए

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। जिले में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर किसी उपभोक्ता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो अब उसकी शिकायत दबकर नहीं रह जाएगी। राशन दुकानों की मनमानी, कम मात्रा में राशन देने से लेकर दुकान समय पर नहीं खुलने और POS मशीन से जुड़ी समस्याओं तक की शिकायत अब घर बैठे WhatsApp के माध्यम से दर्ज कराई जा सकेगी। जिला प्रशासन ने जनहित में राशन संबंधी शिकायतों के लिए WhatsApp हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देश पर शुरू की गई इस सुविधा का उद्देश्य राशन वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और सुचारू बनाना है। खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले उन हितग्राहियों के लिए यह सुविधा महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिन्हें राशन दुकान पर किसी तरह की अनियमितता होने पर शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होती है।

इस नंबर पर भेजें WhatsApp शिकायत
राशन से संबंधित किसी भी समस्या की शिकायत के लिए हितग्राही अपने मोबाइल से WhatsApp नंबर +91 79879 56573 पर संदेश भेज सकते हैं। शिकायत में समस्या का संक्षिप्त और स्पष्ट विवरण देना होगा। यदि संभव हो तो शिकायत से संबंधित फोटो या वीडियो भी WhatsApp पर भेजे जा सकते हैं, जिससे संबंधित मामले की जांच में अधिकारियों को मदद मिल सके।

दुकान बंद मिले तो भी कर सकते हैं शिकायत
जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार राशन दुकान से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को इस हेल्पलाइन के माध्यम से सामने लाया जा सकता है। यदि राशन की दुकान निर्धारित समय पर नहीं खुलती या दुकान बंद मिलती है, तो इसकी शिकायत की जा सकती है। इसी तरह POS मशीन खराब होने, अंगूठा लगाने के बाद भी राशन नहीं मिलने, निर्धारित मात्रा से कम राशन देने, राशन वितरण में अनियमितता या मनमानी करने और राशन की पर्ची अथवा रसीद नहीं देने जैसी शिकायतें भी WhatsApp पर दर्ज कराई जा सकेंगी। सबसे महत्वपूर्ण शिकायतों में वह स्थिति भी शामिल है, जब POS मशीन में राशन वितरण दर्ज हो जाए, लेकिन हितग्राही को वास्तविक रूप से राशन उपलब्ध न कराया जाए। ऐसी स्थिति में भी उपभोक्ता इस हेल्पलाइन का उपयोग कर अपनी शिकायत प्रशासन तक पहुंचा सकता है।

फोटो-वीडियो से मजबूत होगी शिकायत
प्रशासन ने शिकायत भेजते समय समस्या का स्पष्ट विवरण देने की अपील की है। यदि किसी राशन दुकान पर अनियमितता का फोटो या वीडियो उपलब्ध हो तो उसे भी शिकायत के साथ भेजा जा सकता है। इससे मामले की जांच में तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सूचना में शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखने की बात भी कही गई है।

गांव-गांव तक पहुंचे जानकारी
राशन वितरण से जुड़ी शिकायतों के लिए शुरू की गई यह सुविधा जिले के हजारों राशन हितग्राहियों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। खासकर ऐसे मामलों में, जहां हितग्राही को कम राशन मिलने, दुकान संचालक द्वारा मनमानी करने या तकनीकी समस्या के कारण राशन नहीं मिलने जैसी परेशानी का सामना करना पड़ता है, वहां WhatsApp के माध्यम से शिकायत प्रशासन तक पहुंचाने का रास्ता उपलब्ध रहेगा।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके गांव, मोहल्ले या आसपास की राशन दुकान पर निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जा रहा है, दुकान समय पर नहीं खुल रही है, POS मशीन के नाम पर परेशानी की जा रही है या राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आ रही है, तो उसकी जानकारी WhatsApp हेल्पलाइन पर दें।

प्रशासन की इस पहल की सफलता इस बात पर भी निर्भर करेगी कि आम उपभोक्ता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर सामने आएं और अनियमितता दिखाई देने पर उसकी शिकायत दर्ज कराएं। इसलिए इस हेल्पलाइन नंबर की जानकारी गांवों और मोहल्लों तक पहुंचाना भी जरूरी है, ताकि जरूरतमंद हितग्राही समय पर इसका उपयोग कर सकें।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!