शिवपुरी,सुबह शौच के लिए निकला 22 साल का भरत,रेलवे ट्रेक पर मरा हुआ मिला

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गोपालपुर थाना सीमा मे स्थित इचौनिया गांव मे निवास करने वाले एक 22 साल के युवक की लाश रेलवे ट्रेक पर मिली है। युवक अपने घर से आज सुबह शौच की कहकर निकला था। रेलवे ट्रेक पर लाश होने की सूचना पुलिस को मिली।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और लाश को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज शिवपुरी भेज दिया। 

जानकारी के अनुसार इचौनिया गावं मे निवास करना वाला भरत आदिवासी उम्र 22 साल पुत्र श्री प्रकाश आदिवासी आज सुबह शौच के कहकर निकला था लेकिन लौटकर नही आया। मृतक भरत के बडे भाई ने बताया कि भरत की एक साल पहले शादी हुई थी और वह मजदूरी का कार्य करता था,उसकी किसी से दूशमनी भी नही थी। 

आज सुबह 10 बजे के लगभग गोपलपुर थाना पुसिस का फोन आया जब जाकर ज्ञात हुआ कि उसकी मौत हो चुकी है। भरत की लाश रेलेवे ट्रेक के पास मिली थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रेन से टकराने के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने मोके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया ओर भरत की शव का शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज पीएम को भेज दिया था। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!