शिवपुरी का रहस्यमयी नशा मुक्ति केंद्र,भूतिया डॉक्टर कर रहा था इलाज,हवा भी नही मिल रही खाने को

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर स्वास्थय विभाग अब झोलाछाप डॉक्टर,पैथोलॉजी की जांच कर रहा है,आगे के क्रम में स्वास्थय विभाग ने प्रतिज्ञा नशा मुक्ति केन्द्र पर सर्चिंग की। इस सर्चिंग मे स्वास्थय विभाग की टीम उस भूतिया डॉक्टर को तलाश नही कर सकी जो इस केन्द्र में म​रिज के रूप मे रह रहे लोगो को इलाज कर रहा था। मरीजो को कौन सी दवाए और उनकी मेडिकल हिस्ट्री भी गायब मिली।

कुल मिलाकर सब कुछ हवा मे था,लेकिन 20 लोगो की जगह मे भरे गए 33 लोगो को खाने के लिए हवा भी नही मिल रही थी। कुल मिलाकर 7 बिंदुओ पर सीएमएचओ नशा मुक्ति केन्द्र के डारेक्टर को नोटिस छोड आए है अब उनको 48 घंटे के अंदर भूतिया डॉक्टर को प्रकट करना है। 

छापेमारी के दौरान जो सबसे खौफनाक सच सामने आया, वह था मरीजों की दवाओं का रहस्य। केंद्र में भर्ती मरीजों को दवाइयां तो दी जा रही थीं, लेकिन यह दवाइयां कहां से आ रही थीं और कौन सा डॉक्टर इन्हें लिख रहा था, इसका जवाब किसी के पास नहीं था। मौके पर कोई भी रजिस्टर्ड चिकित्सक या फार्मासिस्ट मौजूद नहीं मिला।

सबसे बड़ी हैरानी की बात यह रही कि मरीजों के उपचार से जुड़ी कोई मेडिकल हिस्ट्री या केस फाइल वहां मौजूद ही नहीं थी। ऐसे में यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि बिना बीमारी और मरीज की स्थिति जाने, आखिर मरीजों के शरीर में कौन सा कैमिकल (दवा) डाला जा रहा था? 

बेड 20, मरीज 33... हवा खाने तक की जगह नहीं
जब सीएमएचओ की टीम ने केंद्र के अंदर का नजारा देखा, तो वह किसी यातना गृह से कम नहीं लग रहा था। भवन के अंदर शुद्ध हवा (वेंटिलेशन) के आने-जाने का कोई इंतजाम नहीं था। उमस और घुटन भरे माहौल में 20 बेड के इस सेंटर में ठूंस-ठूंस कर 33 मरीजों को भरा गया था। मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी नहीं मिला, सिर्फ कुछ लोग मिले जिन्होंने खुद को वॉलिंटियर बताकर पल्ला झाड़ लिया।

दस्तावेजों के नाम पर मिला सिर्फ शून्य
जब टीम ने संस्था के पंजीयन, भवन के नक्शे, रजिस्ट्री की कॉपी और कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड मांगे, तो केंद्र प्रबंधन बगले झांकने लगा। कोई भी जरूरी दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

2 दिन का अल्टीमेटम, वरना होगी सख्त कार्रवाई
इस गंभीर और जानलेवा लापरवाही को देखते हुए डॉ. संजय ऋषिश्वर (सीएमएचओ, शिवपुरी) ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने प्रतिज्ञा नशा मुक्ति केंद्र प्रबंधन को इन सभी 7 बिंदुओं पर नोटिस थमाते हुए दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण और संपूर्ण दस्तावेज तलब किए हैं। चेतावनी दी गई है कि अगर तय समय में संतोषजनक जवाब और डॉक्टर व दवाओं का रिकॉर्ड पेश नहीं किया गया, तो केंद्र पर ताला जड़ते हुए सख्त वैधानिक और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!