भौंती/ पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना सीमा मे आने वाले बामौर डामरोन गांव में गुरुवार को लापरवाही ने हिमांशु पांडेय 22 साल के युवक की जान ले ली। सिद्ध बाबा मंदिर के पास बने 15 फीट गहरे कुंड में नहाने गया था। युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पीएम करवा कर मर्ग कायम कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम डामरोन निवासी हिमांशु पुत्र मुकेश पांडेय अपने एक दोस्त के साथ सिद्ध बाबा के मंदिर पर बने कुंड में नहाने के लिए गया था। चूंकि हिमांशु को तैरना नहीं आता था, इसलिए वह एक पानी की खाली कट्टी अपने साथ ले गया था। बताया जा रहा है कि हिमांशु ने पानी की खाली कट्टी के साथ जैसे ही कुंड में छलांग लगाई अचानक से पानी की कट्टी उसके हाथ से छूट गई और वह पानी में डूबने लगा।
जब उसके साथ गए दोस्त ने हिमांशु को पानी में डूबते हुए देखा तो उसने पानी में छलांग लगाकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह उसे बचाने में सफल नहीं हो पाया। उसने तत्काल परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही गांव वाले और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। भौंती थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और स्वजन को सौंप दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।