पिछोर। शिवपुरी जिले के भौती थाना सीमा मे आने वाली खोड चौकी क्षेत्र के गांव मे शनिवार की सुबह गणेश खेडा गांव मे स्थित एक कुंए मे 20 साल के युवक की लाश मिली हैं। लाश की पहचान महेंद्र लोधी पिता जसरथ लोधी के रूप में हुई। महेंद्र 8 सितंबर की रात से लापता था।
परिजनों ने पड़ोसियों पर उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि महेंद्र 8 सितंबर की शाम घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार सुबह गांव के एक कुएं में शव दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने शव का पीएम करवाया
सूचना मिलते ही खोड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला। इस दौरान परिजनों ने फिर से कुछ पड़ोसियों पर महेंद्र की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया।
खोड़ चौकी प्रभारी संजय लोधी ने बताया कि कुएं से युवक का शव मिला है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ होगी। उसी के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।