शिवपुरी,इंस्टाग्राम पर प्यार,5 साल की बेटी को छोडकर मम्मी आशिक के साथ फरार

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के भौंती थाना सीमा में रहने वाले एक पीडित पति ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को एक आवेदन दिया है। इस आवेदन के माध्यम से युवक के कहना है कि उसकी पत्नि आशिक के साथ फरार हो गई और साथ मे उसके गहने ले गई और 5 साल की बेटी को छोड गई। पीडित युवक का कहना है कि उसकी दोस्ती इस्ट्राग्राम के माध्यम से एक रैपुरा के युवक के साथ हो गई थी। वही युवक उसकी पत्नि को भगा कर ले गया है। 

पत्नी के साथ बेटी नहीं, बेटी पिता के पास रह रही
एसपी को दिए आवेदन में पुष्पेंद्र लोधी ने बताया कि उसकी एक पुत्री हैं, जो वर्तमान में उसके साथ रह रही है। पत्नी द्वारा बेटी के भरण-पोषण को लेकर उस पर दबाव बनाया जाता है, जबकि उसके अनुसार बेटी की देखभाल और भरण-पोषण वह स्वयं कर रहा है। पुष्पेंद्र ने बताया कि पत्नी द्वारा पूर्व में भी उसके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराने की धमकी या कार्रवाई की बात कही जाती रही है।  आवेदन में पुष्पेंद्र ने आरोप लगाया है कि पत्नी राधा जब घर से गई तो अपने साथ सोने-चांदी के आभूषण भी ले गई। इनमें झुमकी, मंगलसूत्र, पायल और  शामिल होने का उल्लेख आवेदन में किया गया है।

पुष्पेंद्र ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को पडौस के रैरा गांव मे रहने वाला शिवेंद्र लोधी अपने साथ ले गया है। पीडित पति पुष्पैन्द का कहना है कि उसकी पत्नि राधा की मुलाकात शिवेन्द्र की मुलाकात इस्टाग्राम पर हुई थी। 

भौंती पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप
आवेदक का कहना है कि वह मामले की शिकायत लेकर भौंती थाना पहुंचा था, लेकिन उसकी शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन दिया हैं। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!