Shivpuri मे 22 साल के यशवर्धन शर्मा की हार्ट फैल होने से मौत, इकलौता बेटा था

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवुपरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत लुधावली में रविवार शाम एक दुखद मौत की खबर सामने आई है। यहां 22 साल के एक युवा की  हार्ट फैल होने मौत हो गई। युवक घर पर ही था, तभी उसके सीने में तेज दर्द उठा। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर भागे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवक दो बहनों का इकलौता भाई था, जिसकी मौत से पूरे परिवार में मातम पसर गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लुधावली निवासी अनिल शर्मा का 22 वर्षीय पुत्र यशवर्धन शर्मा इंदौर की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। पिछले लगभग डेढ़ महीने से यशवर्धन की तबीयत खराब चल रही थी। तेज बुखार के कारण उसके प्लेटलेट्स काफी गिर गए थे, जिसके चलते उसे ग्वालियर ले जाया गया था। वहां अस्पताल में उसे प्लाज्मा भी चढ़ाया गया था।

इलाज के बाद यशवर्धन के स्वास्थ्य में काफी सुधार हो गया था, जिसे देखते हुए परिजन जन्माष्टमी से पहले उसे वापस शिवपुरी ले आए थे। घर पर भी उसकी सेहत लगातार बेहतर हो रही थी। रविवार शाम 6 बजे तक सब कुछ बिल्कुल सामान्य था। अचानक यश के सीने में असहनीय दर्द हुआ। इससे पहले कि परिजन उसे अस्पताल पहुंचा पाते और कोई मेडिकल सहायता मिल पाती, रास्ते में ही उसकी दुखद मृत्यु हो गई। प्राथमिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!