Shivpuri News: कबाड़ उठाने गए 17 वर्षीय किशोर की करंट से झुलसकर मौत, 2 महीने बाद तोड़ा

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी के हनुमान कॉलोनी में 6 जुलाई को एक मकान की छत से कबाड़ उतारते समय 17 वर्षीय सौरभ शाक्य बिजली के तार की चपेट में आ गया था। करंट लगने से वह 70 प्रतिशत तक झुलस गया और पहली मंजिल से नीचे गिर पड़ा।हादसे के बाद उसका दोस्त उसे हाथ ठेले पर ही अस्पताल ले गया। शिवपुरी से रेफर होने के बाद ग्वालियर में लगभग दो महीने तक उसका इलाज चला, जहां सोमवार को उसने दम तोड़ दिया।

पिता के निधन के बाद परिवार का खर्च चलाने के लिए सौरभ कम उम्र में ही कबाड़ का काम करने लगा था। उसकी मौत से परिवार सदमे में है। सौरभ की बहन काजल का आरोप है कि हादसे के बाद मकान मालकिन ने मदद करने की बजाय उन पर चोरी का आरोप लगाया। परिजनों ने पुलिस पर भी शुरुआत में सुनवाई न करने का आरोप लगाया है,लेकिन सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच उपरांत घटना के 7 दिन बाद मकान मा​लकिन पर मामला दर्ज कर लिया था।  
ग्वालियर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है,अब चूकि अब सौरभ की इजाज के दौरान मौत हो गई है अब सभंवत:पुलिस इस मामले मे आरोपी बनाई गई महिला पर धाराओ मे इजाफा कर सकती है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!