शिवपुरी। सतनवाड़ा क्षेत्र के ग्राम नयागांव मारका में इन दिनों जंगली जानवर की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार रहवासी बस्ती के आसपास टाइगर या तेंदुए जैसे खतरनाक वन्यजीव लगातार देखे जा रहे हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पत्रकार राजेंद्र बाथम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहां एक गाय का बछड़ा मृत अवस्था में मिला, जिसे किसी जंगली जानवर द्वारा खाया गया प्रतीत हो रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना मंगलवार देर रात की है, जब एक टाइगर या तेंदुए जैसा दिखने वाला जानवर बस्ती में घुस आया और घर के बाहर बंधे बछड़े पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया।
गांव मे निवास करने वाले किसान करन सिंह ने बताया कि बीती रात मे अपने घर में खटिया पर सो रहा था। रात मे मुझे भैंसो और गयो की चिल्लाने की आवाज आई। इस आवाज से मेरी नीद खुल गई,मैने देखा की एक नाहर गाय के बछडे को खा रहा है,यह देखकर मे अपने घर मे घुस गया था। ग्रामीणो का कहना है कि रात मे लगातार हमारे जनवरो का शिकार हो रहा है जब हमने वन विभाग के स्थानीय कर्मचारियो से शिकायत की तो उन्होने कहा कि आप पहले सरपंच और सचिव का प्रमाणीकरण लेकर आए। इस घटना के बाद से गांव मे दहशत का महौल है। अब जंगली हिसंक जानवरो के कारण गांव मे सूरज ढलते ही लॉक डाउन लग जाता है।
ग्रामवासियों ने शासन-प्रशासन एवं वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में वन्यजीवों की निगरानी बढ़ाई जाए, पिंजरा लगाया जाए तथा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़ी जनहानि की घटना न हो।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।